21.1 C
London
Sunday, May 31, 2026
HomeUncategorizedचीन को ही झटका देने की तैयारी में चीनी कंपनियां! भारत को...

चीन को ही झटका देने की तैयारी में चीनी कंपनियां! भारत को होगा बड़ा फायदा

Published on

नई दिल्ली,

चीन को चीनी कंपनियां ही झटका दे सकती हैं. इसका काफी फायदा भारत को मिल सकता है. एक रिपोर्ट के अनुसार, चीनी स्मार्टफोन ब्रांड्स Xiaomi, Oppo और Vivo इस बात पर तैयार हो गए हैं कि मेड-इन इंडिया स्मार्टफोन्स को दूसरे मार्केट में भी एक्सपोर्ट किया जाएगा. इससे भारत सरकार के मेक इन इंडिया प्रोग्राम को भी बूस्ट मिलेगा.

इस कदम से चीनी फैसिलिटी से ज्यादातर मैन्युफैक्चरिंग आउटपुट कम हो सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ये सरकार की बड़ी जीत है. ये पहली बार होगा कि चीनी स्मार्टफोन कंपनियां ग्लोबल प्रोडक्शन वॉल्यूम को भारत के साथ शेयर करेंगी. इससे पहले कंपनियां कई बार इसको रिजेक्ट कर चुकी थी.

सैमसंग और ऐपल पहले से भारत में बने फोन का कर रहे हैं निर्यात
अगर ऐसा होता है तो मानकर चला जा सकता है इसका असर कंपनियों की मैन्युफैक्चरिंग स्ट्रेटेजी शिफ्ट पर पर भी आने वाले समय में देखने को मिलेगा. रिपोर्ट में बताया गया है कि शाओमी, ओप्पो और वीवो ने भारत में निर्मित फोन का निर्यात शुरू करने की योजना बनाई है. आपको बता दें कि सैमसंग और ऐपल पहले से ही दूसरे मार्केट में भारत में बने फोन का निर्यात कर रहे हैं.

रिपोर्ट में बताया गया है कि Xiaomi, Oppo और Vivo के भारत में बने फोन अफ्रीका, मध्य पूर्व, लैटिन अमेरिका और यूरोप के कुछ हिस्सों में बेचे जा सकते हैं. इसके अलावा पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देश में फोन का निर्यात किया जा सकता है.

PLI स्कीम का भी मिलेगा फायदा
कोविड-19 और गलवान घाटी में हुए झड़प के बाद भारत में चीनी निवेश को हतोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा लगाए गए सख्त प्रतिबंधों का परिणाम भी हो सकता है. स्मार्टफोन कंपनियों के लिए भारत में अपने निवेश को जारी रखना मुश्किल हो गया है.

सरकार की प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम की वजह भी तीनों कंपनियां ये कदम उठा सकती हैं. इस स्कीम से लोकल मैन्युफैक्चरिंग करने वाली कंपनियों को एडिशनल फायदा मिलता है. इसका फायदा ऐपल और सैमसंग को भी मिल रहा है.

रिपोर्ट में कई सोर्स का हवाला दिया गया है. इसमें बताया गया है कि शाओमी, ओप्पो और वीवो पर सरकार का बढ़ता दबाव भी काम आया. ऐसा भी माना जा रहा है कि लोकल मैन्युफैक्चरिंग फर्म जैसे Optiemus Infracom और Dixon की बातचीत इन चीनों कंपनियों से चल रही हो. फिलहाल इसको लेकर ज्यादा रिपोर्ट्स का इंतजार करना होगा.

Latest articles

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में भीषण आग: करोड़ों का नुकसान, 100 टैंकर पानी और जेसीबी की मदद से पाया काबू

भोपाल। भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित 'शुभम एंटरप्राइजेस' फैक्ट्री में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी...

भेल थ्रिफ्ट सोसाइटी का प्रतिभा सम्मान आज, भेल के ईडी रहेंगे मौजूद

भोपाल। बीएचईएल थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

More like this

करोंद में मेट्रो खुदाई से फूटी कोलार पाइपलाइन, 1 लाख आबादी प्यासी; मंत्री सारंग ने अफसरों को फटकारा

भोपाल। राजधानी इस समय 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और बिजली-पानी के दोहरे...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...