22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीति'कांग्रेस को गुजरात की हार से सबक लेने की जरूरत, साइलेंट चुनाव...

‘कांग्रेस को गुजरात की हार से सबक लेने की जरूरत, साइलेंट चुनाव प्रचार जैसी कोई चीज नहीं होती’, पी चिंदबरम का बड़ा बयान

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने रविवार को कहा कि कांग्रेस ही वह ‘ध्रुव’ बनने की सर्वश्रेष्ठ स्थिति में है, जिसके इर्द-गिर्द 2024 के आम चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विरोधी मोर्चा गठित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को गुजरात में मिली हार से सबक लेने की जरूरत है।

चिदंबरम ने साथ ही कहा कि अगर हरियाणा और पंजाब को छोड़ दिया जाए तो दिल्ली के बाहर आम आदमी आदमी (आप) को कोई खास लोकप्रियता हासिल नहीं है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को गुजरात में मिली हार से सबक लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि कड़े मुकाबले वाले चुनावों में ‘‘साइलेंट’’ (खामोशी से) चुनाव प्रचार जैसी कोई चीज नहीं होती है।

गुजरात में गोवा और उत्तराखंड की तरह आप ने बिगाड़ा खेल
कांग्रेस नेता ने ‘पीटीआई-भाषा’ से साक्षात्कार के दौरान कहा कि ‘आप’ ने गुजरात में उसी तरह खेल बिगाड़ा, जैसा उसने गोवा और उत्तराखंड में किया था। उन्होंने गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश विधानसभाओं और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के हालिया चुनावों के बारे में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बात पर चिंतन करना चाहिए कि भाजपा इन तीनों में सत्ता पर काबिज थी, लेकिन उसे दो में हार झेलनी पड़ी।

हिमाचल में हार बीजेपी के लिए झटका
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘यह भाजपा के लिए बड़ा झटका है। गुजरात में जीत महत्वपूर्ण है, लेकिन इससे यह सच्चाई नहीं छिप सकती कि सत्ता पर काबिज भाजपा को हिमाचल प्रदेश और एमसीडी में निर्णायक हार झेलनी पड़ी।’’ उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस और एमसीडी में ‘आप’ ने बड़े अंतर से जीत हासिल की।

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...