9.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्यGujarat: 72% उम्मीदवारों की जमानत जब्त, AAP 70% और कांग्रेस 23% सीटों...

Gujarat: 72% उम्मीदवारों की जमानत जब्त, AAP 70% और कांग्रेस 23% सीटों पर नहीं बचा पायी जमानत

Published on

नई दिल्ली

गुजरात विधानसभा चुनाव में 52.5 प्रतिशत वोट पाकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सत्ता सुरक्षित की है। वहीं भाजपा को टक्कर देने के इरादे से मैदान उतरी कांग्रेस के 42 और आम आदमी पार्टी (आप) के 128 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है। जिन 19 सीटों पर भाजपा बड़े अंतर से जीती है, उन सीटों पर कांग्रेस और आप दोनों की जमानत जब्त हुई है।2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को इतनी बड़ी जीत मिली है कि दौड़ में शामिल 1,621 उम्मीदवारों में से 1,200 से अधिक की जमानत जब्त हो गई, हालांकि चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों का इंतजार है।

किस पार्टी के कितने उम्मीदवारों की जमानत हुई जब्त?
इस चुनाव में आप को 12.92% वोट मिले हैं। अरविंद केजरीवाल की पार्टी पांच सीटें भी जीतने में कामयाब हुई है। 35 सीटों पर आप उम्मीदवार दूसरे नंबर पर रहे। आप ने कुल 181 सीटों पर चुनाव लड़ा था। 128 पर जमानत जब्त हो गई। प्रतिशत में आंकड़ा देखें तो, आप 70% सीटों पर जमानत नहीं बचा पायी है।

कांग्रेस को 27.28% वोट मिले हैं। देश की सबसे पुरानी पार्टी मात्र 17 सीट जीतने में कामयाब हुई है। कांग्रेस ने 179 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से 42 सीटों पर जमानत जब्त हुई है। प्रतिशत में बात करें तो, कांग्रेस की 23 फीसदी सीटों पर जमानत जब्त हो गई है।

एक उम्मीदवार तब अपनी जमानत खो देते है, जब उसे कुल वोटों का 1/6 यानी 16.67% वोट भी नहीं मिल पाता। सिर्फ तीन को छोड़कर एआईएमआईएम (13), बसपा (101) और समाजवादी पार्टी (17) द्वारा खड़े किए गए सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है। सपा ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा, उनमें से 16 पर उसकी जमानत जब्त हो गई।

जहां कांग्रेस और आप दोनों की जमानत हुई है जब्त
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की घाटलोडिया सीट उन सीटों में से एक है जहां कांग्रेस और आप दोनों उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है। उन्हें 83% वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार और राज्यसभा सांसद अमी याग्निक को सिर्फ 8.26% और AAP के विजय पटेल को 6.28% वोट मिले हैं।घाटलोडिया के अलावा जिन सीटों पर कांग्रेस और आप दोनों की जमानत जब्त हुई है उनमें बारदोली, चोरियासी, एलिसब्रिज, हलोल, झगड़िया, कलोल, मजुरा, मणिनगर, मांजलपुर, नारनपुरा, पारदी, राजकोट दक्षिण, राजकोट पश्चिम, साबरमती, सूरत पश्चिम, उधना , वाघोडिया और वलसाड शामिल हैं।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...