25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्ययूपी के पूर्व DIG की पत्नी समेत 4 को उम्रकैद, राजनीतिक रंजिश...

यूपी के पूर्व DIG की पत्नी समेत 4 को उम्रकैद, राजनीतिक रंजिश में कराई थी सहेली की हत्या

Published on

लखनऊ

राजधानी के चर्चित मालती शर्मा हत्याकांड में सोमवार को अदालत ने पूर्व डीआईजी पीके मिश्र की पत्नी अलका मिश्रा समेत चार दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सजा पाने वालों में रोहित यादव उर्फ रोहित सिंह, आलोक दुबे और कॉन्स्टेबल राजकुमार राय शामिल हैं। कोर्ट ने अलका और आलोक पर 10-10 हजार, रोहित पर 15 हजार और राजकुमार पर 35 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

गुडंबा के कल्याणपुर निवासी और भाजपा महिला मोर्चा की नगर सचिव रहीं मालती की 2004 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गाजीपुर थाने में हत्या का केस दर्ज करवाया गया था। आरोप था कि पूर्व डीआईजी पीके मिश्रा की पत्नी अलका ने राजनीतिक द्वेष में साजिश रची और गुडंबा थाने में तैनात कॉन्स्टेबल राजकुमार व रोहित यादव और आलोक दुबे से मालती की हत्या करवा दी थी। अलका भी भाजपा में थीं और विकास नगर की पार्षद रह चुकी थीं।

एडीजे विवेकानंद शरण त्रिपाठी की अदालत ने शुक्रवार को अलका और आलोक को हत्या की साजिश रचने का दोषी ठहराया था। वहीं, रोहित को हत्या व आर्म्स ऐक्ट के उल्लंघन और राजकुमार को हत्या, अपहरण, साजिश व आर्म्स ऐक्ट के उल्लंघन का दोषी करार दिया था। सोमवार को सजा सुनाए जाने के दौरान चारों दोषी अदालत में उपस्थित थे। सजा सुनाए जाने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया।

हत्या से पहले मालती को घर से ले गया था राजकुमार
7 जून, 2004 की रात 10 से 11 बजे के बीच भाजपा नेता मालती की पीएसी मोड़ के पास कुकरैल बंधे पर तंमचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात की एफआईआर उनके पति प्रेमनाथ शर्मा ने थाना गाजीपुर में दर्ज करवाई थी। सरकारी वकील ललित किशोर दीक्षित के मुताबिक विवेचना के दौरान मामले में कॉन्स्टेबल राजकुमार का नाम सामने आया। हत्या से ठीक पहले वह मालती को उनके घर से ले गया था। राजकुमार उस समय गुडंबा थाने में तैनात था। पूछताछ और सबूतों से सामने आया कि अलका ने राजनीतिक रंजिश में मालती की हत्या करवाई थी। आलोक, रोहित और राजकुमार ने वारदात की। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल असलहा भी बरामद किया था।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this