5.5 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeखेलआईपीएल ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी, 405 नामों पर लगेगी...

आईपीएल ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी, 405 नामों पर लगेगी बोली

Published on

नई दिल्ली

आईपीएल 2023 (IPL 2023) की नीलामी में 405 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। 23 दिसंबर को कोच्चि में मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। नीलामी के लिए 991 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसमें से टीमों ने 369 नामों को शॉर्टलिस्ट किया था। इसके बाद फ्रेंचाइजी की तरफ से 36 और खिलाड़ियों के नाम जोड़ने का आग्रह किया गया। इससे नीलामी में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की संख्या 405 हो गई।

भारत के 273 नाम
जिन 405 खिलाड़ियों को शॉटलिस्ट किया गया है। उनमें भारत को 273 नाम शामिल हैं। वहीं विदेशी खिलाड़ियों की संख्या 132 है। 4 एसोसिएट देशों के खिलाड़ियों पर भी नीलामी में बोली लगेगी। नीलामी में शामिल होने वाले खिलाड़ियों में 119 ऐसे हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट खेल लिया है। नीलामी में अधिकतम 87 खिलाड़ी बिक सकते हैं। इसमें ज्यादा से ज्यादा 30 विदेशी नाम होंगे। खिलाड़ियों की सबसे ज्यादा बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। इसमें 19 नाम शामिल हैं और सभी विदेशी हैं।

किस देश के कितने खिलाड़ी
भारत – 273
इंग्लैंड – 27
दक्षिण अफ्रीका – 22
ऑस्ट्रेलिया – 21
वेस्टइंडीज – 20
न्यूजीलैंड – 10
श्रीलंका – 10
अफगानिस्तान – 8
आयरलैंड – 4
बांग्लादेश – 4
जिम्बाब्वे – 2
नामीबिया – 2
नीदरलैंड – 1
यूएई – 1

हैदराबाद के पास सबसे ज्यादा स्लॉट
सबसे ज्यादा 13 खिलाड़ियों का स्लॉट सनराइजर्स हैदराबाद के पास है। उन्हें 4 विदेशी खिलाड़ी भी चाहिए। वहीं केकेआर 11 और लखनऊ सुपर जायंट्स को 10 खिलाड़ी चाहिए। सभी फ्रेंचाइजी को मिलकर कुल राशि 206.5 करोड़ रुपये है। सनराइजर्स हैदराबाद के पास सबसे बड़ी नीलामी राशि 42.25 करोड़ रुपये है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे कम 7.05 करोड़ रुपये शेष हैं।
आईपीएल

पहले सेट में दो भारतीय नाम शामिल
पहले सेट में 6 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इसमें भारत के अजिंक्य रहाणे और मयंक अग्रवाल के अलावा इंग्लैंड के हैरी ब्रूक और जो रूट, न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन और साउथ अफ्रीका के राइली रूसो का नाम शामिल है। दूसरे सेट में सैम करन, कैमरन ग्रीन, शाकिब, होल्डर, सिकंदर रजा, ओडियन स्मिथ, स्टोक्स के नाम हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...