18.8 C
London
Sunday, July 6, 2025
Homeराज्यराजस्थान में राहुल गांधी के साथ RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन...

राजस्थान में राहुल गांधी के साथ RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने की कदमताल

Published on

जयपुर

राजस्थान में सवाई माधोपुर में बुधवार को शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के पूर्व गवर्नर और अर्थशास्त्री रघुराम राजन ने राहुल गांधी के साथ कदमताल की। रघुराम राजन मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की कई बार आलोचना कर चुके हैं। राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा 4 दिसंबर से जारी है। राहुल गांधी के साथ राजस्थान कांग्रेस के कई सीनियर नेता भी इस दौरान यात्रा में शामिल हैं।

UPA सरकार में बनाए गए थे RBI के गवर्नर
भारत जोड़ो यात्रा में में शामिल होने से पहले अर्थशास्त्री एन रघुराम राजन की राहुल गांधी के साथ काफी लंबी बातचीत हुई थी। इसके बाद वह पदयात्रा में शामिल हुए। डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में ही रघुराम राजन को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का गवर्नर बनाया गया था। मोदी सरकार में उन्होंने पद छोड़ दिया था। इसके बाद राजन आर्थिक मुद्दों पर बेबाक राय रखते हुए कई बार केंद्र सरकार की आलोचना कर चुके हैं।

IMF के चीफ इकोनॉमिस्ट भी रहे हैं रघुराम राजन
रघुराम राजन फिलहाल शिकागो यूनिवर्सिटी के बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस में फाइनांस के विशिष्ट सेवा प्रोफेसर हैं। वह पहले भी यहां पढ़ा चुके हैं। साल 2003 और 2006 के बीच वह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में मुख्य अर्थशास्त्री और शोध निदेशक के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने 4 सितंबर, 2013 को भारतीय रिजर्व बैंक के 23वें गवर्नर के रूप में पद संभाला था। इससे पहले भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार भी रहे थे। उन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं।

कांग्रेस ने कहा, हम साथ मिलकर ही सफल होंगे
भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन के भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ शामिल होने की एक तस्वीर शेयर करते हुए कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, “श्री रघुराम राजन, आरबीआई के पूर्व गवर्नर, @RahulGandhi जी के साथ … नफरत के खिलाफ देश को एकजुट करने के लिए लोगों की बढ़ती संख्या दिखाती है कि हम सफल होंगे।” वहीं भारत जोड़ो यात्रा की ओर से रघुराम राजन के स्वागत का ट्वीट किया गया।

Bharat Jodo Yatra के होने वाले हैं एक सौ दिन
देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने के अपने 100वें दिन के करीब पहुंच रही है। एआईसीसी के प्रभारी महासचिव संचार जयराम रमेश ने मंगलवार को कहा कि पार्टी ने 16 दिसंबर को जयपुर में बॉलीवुड गायिका सुनिधि चौहान की लाइव प्रस्तुति के साथ एक संगीत कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है। 17 दिसंबर को राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा के लिए विश्राम का दिन होगा। इसके बाद राजस्थान में यात्रा के आखिरी दिन 19 तारीख को अलवर जिले में एक विशाल रैली होगी। कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी पदयात्रा राजस्थान के बाद हरियाणा में प्रवेश करेगी।

Latest articles

Women Health Tips:महिलाओं की सेहत के लिए 7 हेल्दी सुपरफूड्स

Women Health Tips:आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान...

Russia Ukraine War: कीव पर 7 घंटे तक हुई बमबारी, ज़ेलेंस्की ने ट्रंप से की बात, 26 लोग घायल

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 3 सालों से जंग जारी है और अब...

More like this

MP OBC Reservation Update: सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख राज्य सरकार से पूछा- 13% पद क्यों रोके

MP OBC Reservation Update:मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 27 प्रतिशत आरक्षण...