19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'सरकार क्या छिपा रही?', जानें तवांग में झड़प को लेकर क्या कह...

‘सरकार क्या छिपा रही?’, जानें तवांग में झड़प को लेकर क्या कह रहे चीनी

Published on

नई दिल्ली,

अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच झड़प के बाद दोनों देशों के रिश्तों में फिर से तनाव पैदा हो गया है. भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि चीन के साथ इस झड़प में किसी भी भारतीय सैनिक की जान नहीं गई है और न ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है. वहीं चीन ने इस बारे में ज्यादा जानकारी न देते हुए सिर्फ कहा है कि भारतीय सीमा पर स्थिति ‘स्थिर’ है.

हालांकि शी जिनपिंग सरकार सैन्य झड़प को लेकर कुछ कहे या न कहे लेकिन सोशल मीडिया साइट वीबो (Weibo) पर चीनी यूजर्स की ओर से जरूर चौंकाने वाली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है.

वीबो पर एक यूजर ने कहा कि पहले अफगानिस्तान में चीनी होटल पर हमला किया गया और अब हम देख रहे हैं कि भारत भी सीमा पर हमें भड़का रहा है. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि जब भी महामारी को लेकर लोगों का गुस्सा फूटता है, कुछ ऐसा ही हो जाता है.

एक चीनी यूजर ने तवांग झड़प को लेकर कहा कि यहां इतने सारे आंतरिक मुद्दे हैं, इसलिए यह सिर्फ ध्यान बांटने वाला मुद्दा है.वहीं एक चीनी यूजर ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि इस झड़प को चीन को एक मौके की तरह लेकर अपने सभी नए हथियारों और उपकरणों की टेस्टिंग कर लेनी चाहिए.

एक अन्य यूजर ने कहा कि, ”मुझे इस झड़प की कोई चिंता नहीं है. मैं बस परेशान हूं कि हमारे देश में यह सभी मामले पारदर्शी तरीके से रिपोर्ट क्यों नहीं किए जा रहे हैं. आखिर सरकार को किस बात का डर है. आपके अंदर सरकार को ठीक तरह से चलाने का आत्मविश्वास नहीं है.”

वीबो पर एक अन्य यूजर ने कहा कि झड़प में किसी भी जवान की मौत की खबर नहीं है, आशा करते हैं हमारे जवान सुरक्षित हों. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि ऐसा लगता है कि जैसे अमेरिका भारत के पीछे खड़ा होकर यह सब करवा रहा हो. वहीं एक यूजर ने गलवान झड़प का उदाहरण देते हुए कहा कि पिछली बार भी कुछ ऐसा ही हुआ था, जब चीनी सैनिकों की मौत की जानकारी बहुत देरी से दी गई थी.

एक यूजर ने कहा कि पिछले घटनाक्रमों को देखा जाए तो यह सब चीन के खिलाफ एक साजिश जैसा है. अमेरिका का तिब्बत पर फैसला लेना, अफगानिस्तान में चीनी इमारत पर हमला होना, विदेशी एजेंसियों की ओर से चीन पर कूटनीतिक दबाव और अब यह तवांग झड़प.

वहीं एक वीबो यूजर ने कहा कि भारत ने चीन की कमजोरी को पकड़ लिया है. अब हमें युद्ध की ओर से मुंह नहीं मोड़ना चाहिए. दूसरे यूजर ने कहा कि सालों पहले भारत के खिलाफ युद्ध करना जरूरी था, लेकिन अब क्यों हम भारत के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं.

वहीं एक अन्य यूजर ने तो यह तक दावा कर दिया कि भारत चीन के साथ युद्ध की तैयारी कर रहा है. एक यूजर ने कहा कि यह साफ है कि इस झड़प में चीनी सैनिकों को चोट आई हैं. यूजर ने कहा कि भारतीय सेना को नहीं हराया जा सकता है, क्योंकि चीनी सैनिक आर्मी में नौकरी अपना परिवार पालने और पैसा कमाने के लिए करते हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...