29.5 C
London
Friday, July 11, 2025
Homeराज्यपतली कमरिया मोरी हाय हाय... गाने पर रील बनाने वाली 4 महिला...

पतली कमरिया मोरी हाय हाय… गाने पर रील बनाने वाली 4 महिला सिपाहियों पर ऐक्शन, सस्पेंड

Published on

अयोध्या

उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि के परिसर में सुरक्षा ड्यूटी में तैनात 4 महिला सिपाहियों को पहले लाइन हाजिर किया गया था। इन महिला सिपाहियों ने ड्यूटी के दौरान एक इंस्टाग्राम रील को शूट किया था। अब वायरल गाने पर शूट की गई रील को देखकर पुलिस विभाग ने इन सभी पर ऐक्शन लेते हुए सभी सस्पेंड कर दिया है।

अयोध्या में राम जन्मभूमि की सुरक्षा में 4 महिला सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इस दौरान इन सभी ने पतली कमरिया मोरी पर रील बनाया था। रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके चलते एसएसपी मुनिराज ने महिला सिपाहियों को ड्यूटी पॉइंट पर मनोरंजन करने और ड्यूटी को गंभीरता से न लेने पर लाइनहाजिर करने के बाद अब सभी को सस्पेंड कर दिया गया है।। कविता पटेल, कामिनी कुशवाहा, कशिश साहनी और संध्या सिंह को सस्पेंड किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक सुरक्षा पंकज पाण्डेय की रिपोर्ट के आधार पर ड्यूटी प्वाइंट पर मौजूद महिला आरक्षियों द्वारा लापरवाही करने के मामले में सभी महिला आरक्षियों के खिलाफ निलम्बन की कार्यवाही की गयी है। बता दें कि राम जन्मभूमि परिसर में अस्थाई रामलला मंदिर के आसपास सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगती है. दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की जिम्मेदारी इन्हीं की होती है

Latest articles

High BP Remedies:सावधान हाई BP बना साइलेंट किलर जानें कारण लक्षण और बचने के आसान उपाय

High BP Remedies:आजकल लोगों में हाई बीपी (ब्लड प्रेशर) की समस्या बहुत आम हो...

भेल के कस्तूरबा अस्पताल ने किया एंबुलेंस सेवाओं का विस्तार

भेल, भोपालभेल के कस्तूरबा अस्पताल ने किया एंबुलेंस सेवाओं का विस्तार,भेल उद्योगनगरी से लगी...

More like this