21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यचलती बैठक में ममता बनर्जी ने थमाया गृहमंत्री अमित शाह को ज्ञापन,...

चलती बैठक में ममता बनर्जी ने थमाया गृहमंत्री अमित शाह को ज्ञापन, बीएसएफ के मुद्दे पर माहौल गरमाया

Published on

कोलकाता

केंद्र और राज्य के बीच तनाव के बीच शनिवार को नबन्ना में भी गृहमंत्री अमित शाह और ममता बनर्जी के तनातनी हो गई। हाल यह था कि बैठक के बीच ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गृहमंत्री अमित शाह को मांगों से भरा एक कागज थमा दिया। बताया जा रहा है कि वह कागज मांगों का ज्ञापन था। बता दें कि पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक सुबह 11 बजे से शुरू हुई। बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और ओडिशा के कैबिनेट मंत्री प्रदीप अमात शामिल हुए। बैठक करीब डेढ़ बजे खत्म हुई। उसके बाद मुख्यमंत्री और अमित शाह ने मध्यान भोज किया और फिर करीब 20 मिनट ममता बनर्जी के साथ अलग से बैठक के बाद अमित शाह निकल गए।

BSF पर अति सक्रियता के आरोप
सूत्रों ने बताया कि बैठक में सबसे पहला मुद्दा बीएसएफ की कार्यशैली को लेकर था। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीएसएफ पर अति सक्रियता के आरोप लगाए। गृह मंत्री ने बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ की गतिविधियों के बारे में बात की थी। साथ ही सीमा के रास्ते तस्करी का मामला भी चर्चा में आया। खास तौर पर पिछले कुछ महीनों से सीमा से गाय तस्करी को लेकर केंद्र और राज्य के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है।

सीमा भी राज्य की जिम्मेदारी
नबन्ना सूत्रों के मुताबिक गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार की बैठक में कहा, ‘सीमा सुरक्षा की जितनी जिम्मेदारी बीएसएफ पर होगी, उतनी ही राज्य के हाथ में भी है।’ सीमा सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार सोच रही है। पिछली सरकार के काम में कई क्षेत्रों में कमी रही है, हमने उसे बहुत पूरा किया है। आगे के विकास के लिए आगे बढ़ रहा है। बैठक में सीमा पर तस्करी रोकने पर अतिरिक्त ध्यान दिया गया है।

ममता ने शाह को थमाया कागज
नबन्ना सूत्रों के अनुसार बैठक में ममता बनर्जी की शिकायत पर चर्चा की गई। इस बैठक में राज्य-केंद्र संबंधों में सुधार और समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक में 4 राज्यों ने ढांचागत और विकास संबंधी अपनी शिकायतें उठाईं। विभिन्न जलाशयों से पानी निकासी की समस्या के समाधान पर चर्चा हुई। इस दौरान ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने अपनी मांगों से भरा एक ज्ञापन गृहमंत्री अमित को थमाया। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चला है कि उस कागज में कौन कौन से मुद्दे थे।

 

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...