26.7 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeराज्यजहरीली शराब से 200 से ज्यादा मौत...', नीतीश पर अटैक के लिए...

जहरीली शराब से 200 से ज्यादा मौत…’, नीतीश पर अटैक के लिए चिराग पासवान लाए नया डेटा

Published on

छपरा

बिहार के छपरा में हुई जहरीली शराब से मौत के मामलों में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने शनिवार को बड़ा बयान दिया है। चिराग पासवान, सीएम नीतीश पर हमला बोलने के लिए नया डेटा लेकर आए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि शराब कांड में करीब 200 से ज्यादा लोगों की मृत्यु हुई है। लेकिन यह सच दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शराब पीने से जिन लोगों की मौत हुई है, उनका पोस्टमार्टम किए बिना ही अंतिम संस्कार करवाया गया। मृतकों के परिवार पर दवाब डाला जा रहा है। उनसे कहा जा रहा है कि मत बोलो कि शराब से मृत्यु हुई है, नहीं तो जेल भेज देंगे।

जमुई सांसद चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि इस मुद्दे पर CM नीतीश कुमार की खामोशी भ्रष्ट अधिकारियों को समर्थन होना दर्शाती है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सीधे तौर पर बिहार सरकार दोषी है। नीतीश सरकार इस मामले की जांच नहीं कर सकती है। इसलिए इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए। वहीं नीतीश कुमार के पियोगे तो मरोगे वाले बयान पर चिराग पासवा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संवेदना मर चुकी हैं। उनका ध्यान सिर्फ अपनी कुर्सी पर रहता है।

चिराग से गले लगकर फूट-फूटकर रोने लगे लोग
दरअसल, चिराग पासवान शनिवार को शराब कांड के मृतकों के परिजनों से मिलने छपरा के मशरक पहुंचे थे। इस दौरान माहौल बड़ा भावुक हो गया। परिजन चिराग के गले लगकर फूट-फूटकर रोने लगे। चिराग ने उन्हें सांत्वना देते हुए बिहार सरकार से मृतकों के परिजन को उचित मुआवाजा देने की मांग की।

पशुपति पारस ने की बिहार में राष्ट्रपति शासन की मांग
इधर चिराग के चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति नाथ पारस ने छपरा में जहरीली शराब से हुई मौत को लेकर बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर दी। लोक जनशक्ति पार्टी (राष्ट्रीय) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पशुपति नाथ पारस अपने पार्टी के नेताओं के साथ ज्ञापन सौंपने राज्यपाल के पास पहुंचे। राज्यपाल से मुलाकात कर बाहर निकले केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस, सांसद प्रिंस कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ये सरकार गरीब विरोधी मानसिकता वाली सरकार है। पशुपति पारस ने छपरा में जहरीली शराब से हुई मौत का जिम्मेदार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चीफ सेक्रेटरी और बिहार के डीजीपी को बताया। उन्होंने कहा कि इनलोगों पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए

Latest articles

ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच बहुत ज़रूरी

नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार...

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

More like this

मुख्यमंत्री साय का ‘त्वरित एक्शन’: कोसरंगी जन चौपाल में महिलाओं से किया वादा मात्र 24 घंटे में हुआ पूरा; बांटी गईं 50 निःशुल्क सिलाई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के "सुशासन और त्वरित न्याय" के संकल्प की...

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: सत्र 2025-26 के द्वितीय चरण की मेरिट सूची जारी, चयनित अभ्यर्थी 10 जून तक ले सकेंगे जॉइनिंग

जयपुर। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना' के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज...

मुख्यमंत्री कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर हुआ बड़ा संवाद

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया 'डबल इंजन'...