21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeखेलऋचा घोष की तूफानी पारी भी टीम इंडिया को नहीं दिला पाई...

ऋचा घोष की तूफानी पारी भी टीम इंडिया को नहीं दिला पाई जीत, ऑस्ट्रेलिया ने जीती टी20 सीरीज

Published on

मुंबई

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज का चौथा मैच हार गई है। मुंबई के ब्रेबोन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने 7 रनों से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 188 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने अंत तक लड़ाई की लेकिन 5 विकेट पर 181 रन ही बना सकी। ऋचा घोष ने 19 गेंदों पर नाबाद 40 रन बनाए।

पेरी-गार्डनर ने गेंदबाजों को कूटा
ऑस्ट्रेलिया ने एलीस पेरी की 42 गेंद में नाबाद 72 रन की पारी के दम पर तीन विकेट पर 188 रन बना दिए। पेरी ने अपनी पारी में सात चौके और चार छक्के जड़ने के अलावा एशले गार्डनर के साथ तीसरे विकेट के लिए 59 गेंद में 94 रन की साझेदारी की। गार्डनर ने 27 गेंद की पारी में तीन चौके और इतने ही छक्को की मदद से 42 रन बनाये। आखिरी ओवरों में ग्रेस हैरिस ने महज 12 गेंद में 27 रन की आक्रामक पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने इस मैच में 19 चौके और आठ छक्के लगाये।

कप्तान एलीसा हीली 21 गेंद में 30 रन बनाने के बाद मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रिटायर्ड हार्ट हो गयी। भारत के लिए दीप्ति शर्मा सबसे सफल गेंदबाज रही उन्होंने दो विकेट लिये। 11वें ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट पर 73 रन था लेकिन इसके बाद पेरी और गार्डनर ने चौके और छक्के की झड़ी लगा दी। दोनों बल्लेबाजों ने मन मुताबिक रन बटोरे।

पेरी छक्का लगाकर 33 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। दीप्ति ने 17वें ओवर में गार्डनर को लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पास हरलीन देओल के हाथों कैच करा कर 94 रन की साझेदारी को तोड़ा। क्रीज पर आयी ग्रेस हैरिस ने शुरुआती चार गेंदों में तीन चौके लगाकर भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। उन्होंने 19वें ओवर में अंजलि के खिलाफ लगातार गेंदों पर चौका और छक्का लगाया। पिछले मैच में 75 रन बनाने वाली पेरी ने अंतिम ओवर में दीप्ति के खिलाफ लगातार दो छक्के जड़ टीम को सीरीज के सबसे बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया।

नहीं चली भारत की सलामी जोड़ी
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम को की शुरुआत खराब रही। स्मृति मंधाना (16 रन) और शेफाली वर्मा (11 रन) के बल्ले से बड़ी पारी नहीं निकली। लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 30 गेंद में 46 रन , देविका वैद्य ने 26 गेंद में 32 रन और ऋचा घोष ने 19 गेंद में नाबाद 40 रन बनाकर टीम को मैच में बनाए रखा लेकिन यह टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था। प्लेयर ऑफ द मैच गार्डनर ने चार ओवर में महज 20 रन देकर दो विकेट लिये।

पावर प्ले में टीम का स्कोर दो विकेट पर 44 रन था। अगले ओवर में गेंदबाजी के लिए आयी स्पिनर अलाना किंग ने जेमिमाह रोड्रिग्ज (आठ रन) को पवेलियन की राह दिखायी। इसके बाद हरमनप्रीत कौर और देविका वैद्य ने संभल कर बल्लेबाजी करने पर ध्यान दिया। इस बीच 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर गार्डनर के खिलाफ छक्का लगाया। हरमनप्रीत और देविका ने 12वें ओवर में मेगन शट्ट के खिलाफ दो चौके जड़ 12 रन बटोरे तो अगले ओवर में भारतीय कप्तान ने हीथर ग्राहम के खिलाफ चार चौके जड़ टीम के रनों के सैकड़े को पार कराया।

मैच के 15वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आयी किंग की गेंद पर स्वीपशॉट लगाने की चक्कर में हरमनप्रीत ब्राउन को कैच थमा बैठी। उन्होंने 30 गेंद की पारी में छह चौक और एक छक्का लाए। ऋचा घोष ने क्रीज पर आते ही शुरुआती दो गेंदों पर चौका लगाया। उन्हें 17वें ओवर में शट्ट की गेंद पर मैकग्रा ने कैच टपका कर जीवनदान दिया। इसी ओवर में देविका ने चौका लगाया लेकिन अगले ओवर में गार्डनर की गेंद पर वह स्टंप हो गयी। भारत को आखिरी दो ओवर में 38 रन चाहिये थे और ऋचा ने ग्राहम की शुरुआती दो गेंदों पर दो छक्के और फिर चौका जड़ दिया। आखिरी ओवर में टीम 20 रन चाहिये थे लेकिन ऋचा और दीप्ति की जोड़ी 12 रन ही बना सकी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...