12.7 C
London
Friday, June 5, 2026
HomeUncategorized'पठान' में दिखेगा देशभक्ति का रंग, शाहरुख खान ने बताई फिल्म की...

‘पठान’ में दिखेगा देशभक्ति का रंग, शाहरुख खान ने बताई फिल्म की कहानी!

Published on

एक तरफ पठान के बेशर्म रंग सॉन्ग को लेकर कंट्रोवर्सी चल रही है. वहीं दूसरी ओर शाहरुख खान ने शनिवार को #asksrk सेशन रखा, जहां किंग खान ने फैंस को मन की बात करने का मौका दिया. ऐसे में भला फैंस मन में उमड़ रहे सवाल कैसे ना पूछते. आइए जानते हैं कि शाहरुख से फैंस ने कितने दिलचस्प सवाल पूछे हैं.

कब आएगी चक दे इंडिया जैसी फिल्म 
#asksrk में शाहरुख खान ने फैंस से दिल खोलकर बात की और उनके हर सवाल के जवाब दिए. किंग खान के एक फैन ने पूछा कि ‘आप चक दे इंडिया’ और ‘स्वदेश’ जैसी देशभक्ति वाली मूवी में कब दिखेंगे. जवाब में शाहरुख खान लिखते हैं, ‘पठान भी बहुत देशभक्त वाली फिल्म है, लेकिन इसमें एक्शन है.’ वहीं बॉलीवुड बादशाह के दूसरे ने फैन ने उनकी फेवरेट फिल्म के बारे में पूछा. शाहरुख खान ने सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ को अपनी पसंदीदा फिल्म बताया. मतलब यहां भी उन्होंने सलमान खान के प्रति अपनी मोहब्बत जाहिर कर दी. #asksrk में एक फैन ने साउथ सुपरस्टार राम चरण के लिए कुछ कहने को कहा. शाहरुख खान लिखते हैं, ‘वो बहुत पुराना दोस्त है और मेरे बच्चों का फेवरेट भी.’

फैन को दिया फिटनेस मोटिवेशन 
शाहरुख खान के एक फैन ने कहा कि सर फिटनेस मोटिवेशन दे दीजिए. इस वो लिखते हैं, ‘शुरू करो और इसे 7 दिन तक जारी रखना. ये खुद से ही करना और फिर आप इसे करते रहेंगे.’ आगे उन्होंने एक फैन को फिटनेस एडवाइस देते हुए ये भी कहा, ‘अच्छे से खाना खाएं, रोज एक्सरसाइज करें और हां ज्यादा मत करें. अपना समय लें और धीरे-धीरे वर्कआउट करें.’ #asksrk में शाहरुख खान ने ये भी बताया कि आज कल उन्हें इंफेक्शन हो रखा है. इसलिये फिलहाल वो दाल चावल खा रहे हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

More like this

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...

करोंद में मेट्रो खुदाई से फूटी कोलार पाइपलाइन, 1 लाख आबादी प्यासी; मंत्री सारंग ने अफसरों को फटकारा

भोपाल। राजधानी इस समय 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और बिजली-पानी के दोहरे...