19.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यगुरुग्राम में नाइट क्लब के मालिक और दोस्त की संदिग्ध मौत, मना...

गुरुग्राम में नाइट क्लब के मालिक और दोस्त की संदिग्ध मौत, मना रहे थे बर्थडे

Published on

गुरुग्राम,

हरियाणा के गुरुग्राम स्थित नाइट क्लब में क्लब के मालिक और उसकी महिला दोस्त का संदिग्ध हालत में शव बरामद हुआ है. सोमवार शाम को दोनों के शव क्लब के कमरे में मिले. वहीं, उनके साथ मौजूद दो अन्य महिलाएं गंभीर हालत में मिलीं. उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.इस क्लब के मालिक का नाम संजीव जोशी है. मामले में एसीपी डीएलएफ विकास कौशिक ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि संजीव अपनी तीन महिला दोस्तों के साथ रविवार देर रात नाइट क्लब में आया था. यहां मौजूद तीन महिलाओं में से एक महिला दोस्त की बर्थडे पार्टी मनाई जा रही थी.

सोमवार की शाम को कमरे में संजीव और उस महिला का शव मिला, जिसका जन्मदिन मनाया जा रहा था. साथ ही एसीपी विकास कौशिक ने यह भी कहा कि कमरे में मौजूद दो अन्य महिलाएं गंभीर हालत में मिली हैं. उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

शायद दम घुटने से हुई मौत- एसीपी
एसीपी डीएलएफ विकास कौशिक का कहना है कि जिस कमरे में सभी पार्टी कर रहे थे, उसमें अंगीठी जल रही थी. देर रात यहां सभी पार्टी करने आए थे और आज शाम दो लोगों के शव मिले हैं और दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. लगता है अंगीठी के धुएं की वजह से लोगों का दम घुट गया होगा. एसीपी का कहना है कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. इसके बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी. फिलहाल केस दर्ज किया गया है और नाइट क्लब के लोगों से पूछताछ की जा रही है.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...