11.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeखेलटॉप-3 बल्लेबाजों का बल्ला फिर बोला, गुजरात टाइटंस के सामने टिक भी...

टॉप-3 बल्लेबाजों का बल्ला फिर बोला, गुजरात टाइटंस के सामने टिक भी नहीं पाई सनराइजर्स हैदराबाद

Published on

अहमदाबाद:

आईपीएल 2025 से सनराइजर्स हैदराबाद का सफर भी लगभग समाप्त हो गया। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की तरह टीम पूरी तरह तो बाहर नहीं हुई है लेकिन अब अगले राउंड में जाना लगभग नामुमकिन दिख रहा है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर हैदराबाद को 38 रनों से हार मिली। गुजरात टाइटंस के टॉप 3 बल्लेबाजों का बल्ला फिर बोला और टीम ने 224 रन ठोक दिए। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद का मिडिल ऑर्डर फेल रहा और टीम 6 विकेट पर रन ही बना सकी। गुजरात के इस जीत के बाद 14 पॉइंट हो गए हैं। मुंबई इंडियंस और आरसीबी के भी 14-14 पॉइंट हैं।

गिल और बटलर ने फिफ्टी ठोकी
कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर ने गुजरात के लिए फिफ्टी ठोकी। गिल ने रन आउट होने से पहले 38 गेंदों पर 76 रन में दस चौके और दो छक्के लगाए। बटलर के बल्ले से 37 गेंद पर 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 64 रन निकले। टॉस हारने के बाद पहले खेलते हुए गिल और साई सुदर्शन ने 87 रन की जबरदस्त साझेदारी की। साई सुदर्शन ने 48 रन और वाशिंगटन सुंदर ने 21 रन बनाये।

सुदर्शन ने तेज गति के साथ बल्लेबाजी की और मोहम्मद शमी को तीसरे ओवर में 5 चौके मारे। इसके बाद हर्षल पटेल के 5वें ओवर में चार चौके जड़ दिए। पावरप्ले में गुजरात का स्कोर छह ओवर में बिना कोई विकेट खोये 82 रन पहुंच चुका था। इस तरह गुजरात ने इस सीजन में पावरप्ले में सबसे बेहतर शुरुआत हासिल कर ली। गुजरात ने दस ओवर में एक विकेट पर 120 रन बना लिए। अगले दस ओवर में गुजरात ने इसी लय को जारी रखते हुए 104 रन और जोड़े। सुदर्शन ने 23 गेंदों पर 48 रन में नौ चौके लगाए।

बेबस दिखे हैदराबाद के गेंदबाज
गिल ने जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी की। गुजरात ने 15 ओवर में दो विकेट पर 162 रन का स्कोर बना लिए थे। जीशान अंसारी के पारी के 16वें ओवर में बटलर ने छक्का और चौका मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया। बटलर ने अगले ओवर में चौका और छक्का मारकर गुजरात को 200 के पार पहुंचाया। हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने बटलर को लॉन्ग ऑन पर अभिषेक शर्मा के हाथों कैच कराया।

सुंदर ने 20वें ओवर में जयदेव उनादकट की पहली गेंद पर छक्का मारा लेकिन जयदेव ने अगली गेंद पर सुंदर को आउट कर दिया। सुंदर ने 16 गेंदों पर 21 रन बनाये। राहुल तेवतिया ने तीसरी गेंद को छक्के के लिए उठा दिया लेकिन पांचवीं गेंद पर आउट हो गए। उनादकट ने आखिरी गेंद पर राशिद खान का विकेट भी झटक लिया। हैदराबाद की तरफ से उनादकट ने चार ओवर में 35 रन पर तीन विकेट लिए जबकि कमिंस और अंसारी को एक-एक विकेट मिला।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...