11.6 C
London
Sunday, April 5, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'PM मोदी ने मुझे सही साबित कर दिया', अब क्या बोले PAK...

‘PM मोदी ने मुझे सही साबित कर दिया’, अब क्या बोले PAK विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल जरदारी भुट्टो ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है. जरदारी ने एक इंटरव्यू के दौरान आरोप लगाया कि भारत में मुसलमानों को नरेंद्र मोदी की पार्टी द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है. जरदारी ने कहा कि भारत सरकार गुजरात के मुसलमानों पर बहुत ज्यादा अत्याचार कर रही है.

बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सही साबित किया है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने उनके सिर पर इनाम की घोषणा की है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने ये बातें वॉशिंगटन डीसी में ब्लूमबर्ग टेलीविजन के साथ एक साक्षात्कार के दौरान कही हैं.

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने इससे पहले भी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निजी हमले किए थे. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की फटकार से बौखलाए पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने एक प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘गुजरात का कसाई’ बताया था. बिलावल भुट्टो ने विवादित बयान में कहा था कि ओसामा बिन लादेन की तो मौत हो चुकी है लेकिन ‘गुजरात का कसाई’ अभी जिंदा है और भारत का प्रधानमंत्री है.

बिलावल भुट्टो के इस बयान पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि पाकिस्तानियों से भारत की उम्मीदें कभी भी ज्यादा नहीं रही हैं. जयशंकर ने एक कॉन्क्लेव के दौरान कहा था कि हमारे मंत्रालय ने स्पष्ट रूप से बता दिया है कि हम उनके विदेश मंत्री के बारे में क्या सोचते हैं.

भारतीय विदेश मंत्रालय ने दी थी कड़ी प्रतिक्रिया
पीएम मोदी पर बिलावल की ओर से की गई अभद्र टिप्पणी पर विदेश मंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए बिलावल के इस बयान को असभ्य करार दिया था. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि इससे पता चलता है कि भारत के खिलाफ जहर उगलने में पाकिस्तान कितने निचले स्तर तक जा सकता है.

भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को 1971 की याद दिलाते हुए कहा था कि बिलावल जरदारी भुट्टो शायद 1971 को भूल गए हैं जब पाकिस्तान की सरकार ने बंगालियों और हिंदुओं का नरसंहार किया था.

पाकिस्तान को खूंखार आतंकियों का पनाहगाह बताते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा था कि पाकिस्तान एक मात्र ऐसा देश है जो आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को शहीद के रूप में पेश करता है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि पाकिस्तान को अपना गुस्सा देश के आतंकवादी संगठनों के खिलाफ इस्तेमाल करना चाहिए जिन्होंने आतंक को पाकिस्तान की नीति बना दिया है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...

जैतो में सीएम भगवंत मान की रैली की तैयारियां तेज, 15 हजार लोगों के पहुंचने का दावा

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के चार साल पूरे होने के...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...