24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्य'तुझे मिटना होगा और तेरा सिर कलम होगा, मोदी-योगी भी नहीं बचा...

‘तुझे मिटना होगा और तेरा सिर कलम होगा, मोदी-योगी भी नहीं बचा पाएंगे’, महंत को मिली धमकी भरी चिट्ठी

Published on

गाजियाबाद,

दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में सिर तन से जुदा करने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है. घटना गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र की है. यहां पशुपति अखाड़े के महंत पशुपति मार्कण्डेय उर्फ पंकज त्यागी को जान से मारने की धमकी दी गई है.

उन्हें पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी से ये एक चिट्ठी स्पीड पोस्ट के जरिए भेजी गई है. लेटर में हिजब अत तहरीर संगठन के नाम से उन्हें जान से मारने की बात लिखी हुई है. इस चिट्ठी के मिलने के बाद पीड़ित महंत ने स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी है.

धमकी भरी चिट्ठी में लिखा गया है कि महंत पंकज त्यागी, ‘तू हिंदुत्व की बहुत बात करता है. इस्लाम सबसे ऊंचा है और सबसे ऊंचा रहेगा, तुझे मिटना होगा और तेरा सिर कलम होगा. तुझे कोई सरकार नहीं बचा सकेगी. योगी, मोदी भी नहीं, तेरा घर ढूंढ लिया गया है.’

सुरक्षा को लेकर डरा हुआ है परिवार 
इस लेटर के मिलने के बाद महंत और उनका परिवार सुरक्षा को लेकर डरा हुआ है. इससे पहले भी महंत मार्कण्डेय पंकज त्यागी को 4 बार ऐसी ही धमकियां मिल चुकी हैं. अब महंत ने घटना की शिकायत स्थानीय साहिबाबाद पुलिस से की है.

इस पूरे मामले में साहिबाबाद की एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि महंत पंकज त्यागी को पहले भी कई बार इस तरह की जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं. इसके संबंध में एक मुकदमा भी साहिबाबाद थाने में दर्ज है. अब मिली ताजा धमकी के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. जांच टीम जलपाईगुड़ी भी जाएगी, जहां से यह धमकी भरी चिट्ठी भेजी गई है.

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...