15.5 C
London
Wednesday, June 3, 2026
HomeUncategorizedCorona की आहट से शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex ने लगाया 635...

Corona की आहट से शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex ने लगाया 635 अंकों का गोता

Published on

नई दिल्ली,

दुनियाभर में कोरोना के मामलों में एकाएक आए उछाल का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखाई दिया. सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन स्टॉक मार्केट हरे निशान पर खुला, लेकिन ये तेजी ज्यादा देर जारी नहीं रह सकी. जैसे-जैसे चीन समेत दूसरे देशों में Covid के बेकाबू होने की खबरें आई, ये गिरावट आती चली गई. कारोबार के अंत में बाजार के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) बुरी तरह टूटकर बंद हुए. इस दौरान बीएसई के सेंसेक्स ने 600 अंकों से ज्यादा का गोता लगाया.

कोरोना के डर से शुरुआती तेजी गायब
Stock Market बुधवार को हरे निशान पर खुला. सेंसेक्स लगभग 290 अंकों की तेजी के साथ 61992 के लेवल पर, जबकि निफ्टी 50 अंकों की तेजी के साथ 18435 के लेवल पर खुला. इसके साथ ही बैंक निफ्टी में 166 अंकों की तेजी के साथ 43525 पर कारोबार की शुरुआत हुई थी.लेकिन दुनिया में कोरोना के मामले बढ़ने का असर निवेशकों के सेंटिमेंट पर पड़ा और शेयर बाजार में गिरावट शुरू हो गई.

कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 635.05 अंक या 1.03% फिसलकर 61,067.24 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं एनएसई के निफ्टी में भी जोरदार गिरावट आई और यह 179.70 अंक या 0.98% टूटकर 18,205.60 के स्तर पर बंद हुआ.

सेंसेक्स के 24 शेयर लाल निशान पर बंद
बिकवाली के दवाब में बुधवार को बाजार में आई गिरावट के बीच बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के इंडेक्स सेंसेक्‍स के 30 में से 24 शेयर लाल निशान में बंद हुए, जबकि छह में बढ़त देखने को मिली. इनमें सनफार्मा (Sun Pharma), एचसीएल टेक (HCLTech), TECHM, TCS, Infosys, WIPRO शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर्स में INDUSINDBK, MARUTI, TATAMOTORS, AXISBANK, BAJFINANCE, SBI हैं.

निवेशकों के 4 लाख करोड़ से ज्यादा स्वाहा
Stock Market में आई भारी गिरावट के चलते इन्वेस्टर्स के करीब चार लाख करोड़ रुपये ज्यादा डूब गए. पिछले कारोबारी सत्र मंगलवार को शेयर बाजार बंद होने तक BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन (MCap) 2,87,39,958.09 करोड़ रुपये था, जो बुधवार के कारोबार के अंत में 2,82,86,161.92 करोड़ रुपये रह गया.

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...

करोंद में मेट्रो खुदाई से फूटी कोलार पाइपलाइन, 1 लाख आबादी प्यासी; मंत्री सारंग ने अफसरों को फटकारा

भोपाल। राजधानी इस समय 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और बिजली-पानी के दोहरे...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...