28.5 C
London
Tuesday, July 1, 2025
Homeराज्यतुम्हारी नजर कमजोर है... जब पत्रकार के

तुम्हारी नजर कमजोर है… जब पत्रकार के

Published on

लखनऊ

अखिलेश यादव हिंदी में भड़क रहे हैं। गुस्सा कर रहे हैं। सवालों के जवाब में जवाबी सवाल दाग रहे हैं। उनका बदला रूप लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव में जीत के बाद से अखिलेश यादव उत्साहित हैं। लोगों को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं। हर जिले में जाने की तैयारी में है। अब तक कई जिलों तक पहुंच चुके हैं। उनके दौरे को समाजवादी पार्टी के वोट बैंक को मजबूत करने और संगठन को ग्रासरूट लेवल पर मजबूती देने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। इसी दौरान उनसे जब सवाल किया गया कि क्या आप माय समीकरण को साधने के लिए निकले हैं? इस पर वह भड़क गए। मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव में जीत का हवाला देने लगे। पूछने लगे, क्या आपकी नजर कमजोर है? आपको अपनी आंख की जांच करानी चाहिए।

क्या कहा अखिलेश यादव ने?
अखिलेश यादव से सवाल किया गया कि क्या आप प्रदेश में माय (मुस्लिम + यादव) समीकरण को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं? सवाल बिल्कुल सीधा था। लेकिन, अखिलेश यादव ने इसका जवाब देने की वजह मीडियाकर्मी से पहले उसके मीडिया संस्थान का नाम पूछा। फिर जवाबी सवाल दागा, क्या तुम्हारी आईसाइट (नजर) कमजोर है। अगर आईसाइट कमजोर है तो इलाज कराओ। तुम्हें मैनपुरी का रिजल्ट नहीं दिखता है? वहां हमें कैसा सपोर्ट मिला है, नहीं दिखा? अपने चश्मे के नंबर को बदला लो।

अखिलेश यादव ने कहा कि आप बीजेपी के कार्यकर्ता मत बनिए। आप मैनपुरी जाइए। वहां के चुनाव परिणाम को देखिए। कोई भी वर्ग नहीं छूटा, जिसने समाजवादी पार्टी को वोट नहीं दिया। ये बीजेपी के लोगों की भाषा है। रामपुर विधानसभा उप चुनाव के रिजल्ट के बारे में पूछने पर अखिलेश ने कहा कि वहां तो वोट ही नहीं डालने दिया।

निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी है सपा
समाजवादी पार्टी इन दिनों निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। पार्टी की ओर से स्थानीय स्तर पर वोट बैंक को मजबूत बनाने का प्रयास हो रहा है। इसके लिए अखिलेश यादव जिलों की यात्रा कर रहे हैं। वहां पर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए तमाम शीर्ष नेताओं से मिल रहे हैं। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उनकी यात्रा को अहम माना जा रहा है। अब तक मुलायम ही माय समीकरण को मजबूत करने की जिम्मेदारी संभालते थे। कानपुर दौरे के दौरान जेल में बंद विधायक इरफान सोलंकी से मुलाकात की थी। अखिलेश की इन मुलाकातों के बाद से उनके माय समीकरण को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी संभालने की चर्चा शुरू हो गई। इसी से संबंधित सवाल पर अखिलेश भड़क गए।

अखिलेश यादव के भड़कने को लेकर कई प्रकार की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। एक वर्ग यह भी कह रहा है कि अखिलेश यादव माय समीकरण तक खुद को सीमित नहीं रखना चाहते हैं। माय समीकरण से वे दलित और ओबीसी वोटरों को भी जोड़ने की तैयारी में हैं। इस कारण माय समीकरण की चर्चा से भड़क रहे हैं। वहीं, कई लोगों का कहना है कि मैनपुरी उप चुनाव में जीत के बाद से उनके तेवर बदले हैं।

Latest articles

लापरवाह अधिकारियों पर होगी सख्त कार्यवाई: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भेल भोपाललापरवाह अधिकारियों पर होगी सख्त कार्यवाई: राज्यमंत्री श्रीमती गौर,पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण...

MP Guest Teachers Bharti:मध्य प्रदेश में गेस्ट टीचर्स की बंपर भर्ती 70 हज़ार पदों पर ऑनलाइन आवेदन 30 जून से शुरू

MP Guest Teachers Bharti: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया...

More like this

Jyotiraditya Scindia:मोबाइल पर अमिताभ की कॉलर ट्यून से ज्योतिरादित्य सिंधिया भी परेशान हटाया जा सकता है संदेश

Jyotiraditya Scindia:मोबाइल कॉल करने से पहले सुनाई देने वाली साइबर जागरूकता कॉलर ट्यून जिसमें...

मध्य प्रदेश में सदानिरा समागम का आगाज CM मोहन यादव बोले- प्रदेश में गंगा-यमुना से भी ज्यादा जल

CM : मध्य प्रदेश में जल संरचनाओं के संरक्षण के लिए चलाए जा रहे...

MP Unique Transfer: भ्रष्टाचार में जेल में बंद पटवारी का भी हो गया ट्रांसफर

MP Unique Transfer:हाल ही में मध्य प्रदेश में तबादला नीति के तहत अधिकारियों और...