24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यदिशा सालियान केस: SIT जांच पर बोले पैरेंट्स- क्या इससे बेटी वापस...

दिशा सालियान केस: SIT जांच पर बोले पैरेंट्स- क्या इससे बेटी वापस आ जाएगी?

Published on

मुंबई,

महाराष्ट्र में दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर से गरमा गया है. बीजेपी और शिंदे गुट के विधायक की ओर से विधानसभा में मुद्दा उठाए जाने के बाद डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले की एसआईटी से जांच कराने के आदेश दे दिए हैं. हालांकि दिशा के माता-पिता इस जांच को लेकर उत्साहित नहीं हैं.

दिशा सालियान के माता-पिता ने आजतक से बात करते हुए पूछा कि यह सब क्यों किया जा रहा है? क्या एसआईटी उनकी बेटी को वापस लाएगी? इस केस को मुंबई पुलिस पहले ही बंद कर चुकी है. बहुत सारी जांच पहले ही की जा चुकी है फिर क्यों. हम चैन से जी रहे हैं अब फिर ये सब क्यों हो रहा है. हम सिर्फ एक सवाल पूछना चाहते हैं कि क्या इससे हमारी बेटी वापस आएगी. हमें शांति से रहने दें. हालांकि उन्होंने ऑन रिकॉर्ड कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया.

आदित्य ठाकरे के नार्को टेस्ट की मांग 
महाराष्ट्र विधानसभा में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे और बीजेपी विधायक नितेश राणे और शिंदे गुट के विधायक भरत गोगावले ने दिशा सालियान की मौत का मुद्दा उठाया और जांच की मांग की. इसके बाद सदन में खूब हंगामा हुआ. नितेश राणे ने कहा कि सांसद राहुल शेवाले ने लोकसभा में मांग की कि जो A.U नाम का व्यक्ति है वह आदित्य ठाकरे हैं. उसने रिया चक्रवर्ती को 45 कॉल किए, हम पहले दिन से कह रहे हैं सुशांत सिंह और दिशा सालियान मामले में आदित्य ठाकरे का नाम है. उन्होंने आदित्य ठाकरे का नार्को टेस्ट कराने की भी मांग की.

बीजेपी विधायक ने कहा कि बिहार पुलिस ने भी अपने जांच में आदित्य ठाकरे का नाम लिया है, कोर्ट में भी इस बारे में मेंशन हुआ था कि मुख्यमंत्री का बेटा इस मामले में इंवॉल्व था. इतना सब होने के बाद भी सच बाहर आना होगा. जैसे श्रद्धा वॉल्कर मर्डर के बाद आफताब का नार्को करने के बाद सच्चाई बाहर आई, वैसे ही दिशा सालयान और सुशांत हत्या के बाद आदित्य की भी नार्को होना चाहिए. A फॉर आफताब. A फॉर आदित्य ठाकरे की सच्चाई बाहर आएगी.

डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश 
महाराष्ट्र में बीजेपी और शिंदे गुट के विधायक की मांग के बाद डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दिशा सालियान केस में एसआईटी जांच के आदेश दे दिए. उन्होंने अपील की है कि अगर किसी के पास इससे जुड़े सबूत हों तो SIT को दें. इसको लेकर आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे सरकार पर हमला बोला है.

आदित्य ठाकरे ने क्या कहा? 
महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे ने इन आरोपों पर कहा, “भ्रष्ट (घोटालेबाज) सीएम को बचाने के लिए ऐसे आरोप लगा रहे हैं. क्या राजनीति में कोई सीमा नहीं रह गई है? इस तरह की राजनीति हमारे विधान भवन में कभी नहीं हुई, इन लोगों के जवान बेटे-बेटियां भी हैं. क्या वे भी अपने बच्चों के साथ ऐसा ही करेंगे? यह एक तानाशाही है. आदित्य ने कहा कि 32 साल के युवा ने इस खोखली सरकार को हिला दिया है.”

कौन थीं दिशा सालियान?  
दिशा सालियान एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं. पुलिस के मुताबिक, 8 जून 2020 की रात दिशा सालियान ने बिल्डिंग से कूद कर आत्महत्या कर ली थी. वहीं, 14 जून को सुशांत सिंह अपने घर में मृत पाए गए थे. इसके बाद से दोनों की मौत को लेकर तमाम तरह के कयास भी लगाए गए थे.

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...