11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeराजनीतिबिहार पर दिए बयान से मचा बवाल तो पीछे हटे पीयूष गोयल,...

बिहार पर दिए बयान से मचा बवाल तो पीछे हटे पीयूष गोयल, बोले- मेरा वो मतलब नहीं था

Published on

नई दिल्ली

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राज्यसभा में चर्चा के दौरान बिहार को लेकर एक बयान दिया था। पीयूष गोयल ने विपक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा था कि ‘ये लोग पूरे देश को बिहार बना देंगे.’ जिसके बाद विपक्ष ने उनके इस बयान पर उनसे माफी मांगने के लिए कहा था। विपक्ष के विरोध के बाद अब अपने विवादित बयान पर संसद में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मैं स्पष्ट कर दूं कि मेरा बिहार या बिहार के लोगों का अपमान करने का कोई इरादा नहीं है। अगर इससे किसी की भावना को ठेस पहुंची है, तो मैं तुरंत उस बयान को वापस लेता हूं।

सांसदों ने किया था विरोध
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के बिहार को लेकर दिए गए बयान के बाद विपक्ष ने इसे बिहार की जनता का अपमान बताया। सांसदों ने शुक्रवार को गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन भी किया। इस विरोध प्रदर्शन मेंबीजेपी को छोड़कर बाकी दूसरे दलों के सांसदों ने हिस्सा लिया। कांग्रेस, आरजेडी, जेडीयू, लेफ्ट और शिवसेना सहित कई पार्टियों के सांसद इस विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से माफी की मांग की। गोयल ने राज्यसभा में चर्चा के दौरान कहा था कि ‘ये लोग पूरे देश को बिहार बना देंगे.’ आज आरजेडी सांसद मनोज झा ने भी राज्यसभा में बिहार के बारे में अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल करने के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से माफी की मांग की थी।

संसद में जारी है हंगामा
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के बयान के अलावा भी कई अन्य मुद्दों को लेकर संसद में हंगामा जारी है। संसद के इस शीतकालीन सत्र में दोनों सदनों में चीन और महंगाई सहित कई मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हंगामा देखने को मिल रहा है। विपक्षी पार्टियां लगातार सरकार से चीन के मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रही है।

गुरुवार को भी चीनी घुसपैठ पर चर्चा के लिए कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने राज्यसभा में नोटिस दिया। राज्यसभा के चेयरमैन ने विपक्षी सांसदों की तरफ से दिए गए चीन के मुद्दे पर एडजर्नमेंट के सभी 12 नोटिसों को अस्वीकार कर दिया था। राज्यसभा में चीनी अतिक्रमण पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया और वेल में पहुंच गए थे। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष के कुत्ते वाले बयान को लेकर भी संसद में काफी हंगामा हुआ था।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...