11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeUncategorized4 दिन में 1961 अंक गिरा सेंसेक्स, 15 लाख करोड़ डूबे, सरकारी...

4 दिन में 1961 अंक गिरा सेंसेक्स, 15 लाख करोड़ डूबे, सरकारी बैंक 10% तक टूटे

Published on

नई दिल्ली

कोरोना के बढ़ते मामलों और ब्याज दरों में इजाफे के दोहरे डर ने आज शेयर बाजार में कोहराम मचा दिया। पिछले चार दिनों में सेंसेक्स 1961 अंक टूट चुका है। आज यह करीब 1000 अंक गिरकर बंद हुआ। इन चार दिनों में बीएसई पर लिस्टेड सभी कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में कुल 14.86 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है। इससे बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 272.53 लाख करोड़ रुपये रह गया है। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) शुक्रवार को 980.93 अंक की गिरावट के साथ 59,845.29 पर बंद हुआ है। वहीं, एनएसई निफ्टी (Nifty) 320.55 अंक की गिरावट के साथ 17,806.80 पर बंद हुआ।

इन सेक्टर्स में सबसे अधिक गिरावट
सेंसेक्स में आज टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, एसबीआई और बजाज फिनसर्व में सबसे अधिक गिरावट आई। ये 3 से 5 फीसदी टूट गए। सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो निफ्टी पीएसयू बैंक 6 फीसदी से अधिक गिरा। निफ्टी मीडिया 5 फीसदी गिरा। निफ्टी मेटल 4.47 फीसदी गिरा। वहीं, रियल्टी और ऑयल एंड गैस 3 फीसदी से अधिक टूट गया। ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप-50 3.35 फीदसी गिरा। वहीं, स्मॉलकैप-50 में 4.66 फीसदी की गिरावट आई।

पीएसयू बैंकों में आई जबरदस्त गिरावट
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सरकारी बैंकों में बड़ी गिरावट आई। इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शेयर में आज बीएसई पर 10 फीसदी तक की गिरावट आई। बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, पीएनबी और पंजाब एंड सिंध बैंक भी 5 फीसदी से अधिक टूट गए। यस बैंक के शेयर बी बात करें, तो यह आज 7.92 फीसदी या 1.50 रुपये गिरकर 17.45 पर बंद हुआ है।

चीन में बढ़ता कोरोना
चीन में कोरोना की नई लहर ने निवेशकों को डरा दिया है। चीन में संक्रमण दर काफी अधिक बढ़ गई है। ब्लूमबर्ग ने हाल ही में बताया था कि चीन में हर दिन 10 लाख कोरोना के मामले और 5,000 मौतें देखने को मिल सकती हैं। वहीं, एक दूसरी स्टडी के अनुसार कोरोना की इस लहर से चीन में 10 लाख लोगों की जान जा सकती है। बाजार में कोरोना की खबर पर निवेशकों का ओवररिएक्शन देखने को मिला है।

यूएस स्टॉक मार्केट में गिरावट
अमेरिकी शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। यूएस फेड द्वारा ब्याज दरों में आक्रामक बढ़ोतरी की चिंताओं से गुरुवार रात अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट दर्ज हुई। डाउ जोन्स 1 फीसदी गिरकर बंद हुआ था। वहीं, नैस्डैक 2.18 फीसदी गिरकर बंद हुआ था।

ब्याज दरें बढ़ने का डर
अमेरिका में फिर से ब्याज दरों में भारी इजाफे का माहौल बन गया है। कंज्यूमर कॉन्फिडेंस, बेरोजगारी और तीसरी तिमाही के लिए जीडीपी के अच्छे आंकड़ों ने चौंकाया है। लेकिन इसका मतलब है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के लिए ब्याज दरों में और अधिक वृद्धि करने का रास्ता तैयार हो गया है। तीसरी तिमाही में अमेरिका में ग्रोथ रेट 3.2 फीसदी रही है। यह 2.9 फीसदी के अनुमान से अधिक है। बेरोजगारी का आंकड़ा मामूली इजाफे के साथ 2,16,000 रहा है, जो 2,22,000 के अनुमान से कम है।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...