18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorized'बिग बॉस 13' की हिमांशी खुराना हॉस्पिटल में एडमिट, नाक से बह...

‘बिग बॉस 13’ की हिमांशी खुराना हॉस्पिटल में एडमिट, नाक से बह रहा था खून, बिगड़ी हालत

Published on

रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ से चर्चा में आईं पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि तेज बुखार आने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। नाक से खून बहने लगा। उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। वो रोमानिया में हैं और अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग कर रही थीं।हिमांशी खुराना ने रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ में पार्टिसिपेट किया था, जहां शहनाज गिल संग उनकी लड़ाई को लेकर काफी चर्चा हुई थी। हिमांशी को हाल ही में एक बड़े बजट की पंजाबी रोमांटिक-कॉमेडी मूवी ऑफर हुई थी।

हिमांशी इसी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में रोमानिया गई थीं। इस समय वहां का तापमान माइनस में है। हिमांशी बेहद ठंडे मौसम में बारिश के सीक्वेंस की शूटिंग कर रही थीं। सीन खत्म होने के बाद उन्होंने बिजी शेड्यूल के कारण आराम नहीं किया, क्योंकि क्रिसमस से पहले उन्हें काम करना पड़ा। उन्होंने अगले दिन भी लगातार शूटिंग की, जब तापमान -7 डिग्री के करीब था। उसी दिन उन्हें हाई फीवर हो गया और नाक से खून निकलने लगा।

बदतर हो गई हालत
जानकारी के मुताबिक, हालत गंभीर होने के बाद भी वो शूटिंग करती रहीं। उनकी स्थिति बद से बदतर हो गई, वो बिस्तर से उठ तक नहीं पा रही थीं। इसके बाद टीम ने चेकअप के लिए डॉक्टर को बुलाया गया। अब वो पूरी तरह से ठीक हैं और काम पर वापस लौट आई हैं।

डिप्रेशन में चली गई थीं एक्ट्रेस
हिमांशी ने कुछ दिनों पहले ही मेंटल हेल्थ के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि जब वो बिग बॉस के घर में गई थीं, तब कभी नहीं सोचा था कि उनकी लाइफ बदलने वाली है। घर में निगेटिविटी के कारण वो डिप्रेशन में चली गई थीं। इससे बाहर आने में उन्हें करीब 2 साल लग गए। उन्होंने बताया कि इवेंट में जाने से पहले उन्हें पैनिक अटैक आते थे। अफसाना खान की शादी में डांस करने के दौरान हार्ट प्रॉब्लम हुई थी, जिस वजह से तुरंत हॉस्पिटल जाना पड़ा था। बहुत कम लोग ही इस बारे में जानते हैं।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...