26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यकांग्रेस से इस्तीफा देना बड़ी भूल थी... गुलाम नबी आजाद से हुआ...

कांग्रेस से इस्तीफा देना बड़ी भूल थी… गुलाम नबी आजाद से हुआ मोहभंग, 100 से अधिक संस्थापक सदस्य छोड़ेंगे पार्टी

Published on

जम्मू

गुलाम नबी आजाद की नई पार्टी अभी जमीन पर उतरी भी नहीं है और एक के बाद एक नेता साथ छोड़कर जाने लगे हैं। दो दिन पहले पूर्व डेप्युटी सीएम ताराचंद, पूर्व मंत्री मनोहर लाल शर्मा और पूर्व विधायक बलवान सिंह को डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (डीएपी) से निष्कासित कर दिया गया था। अब ताराचंद ने कहा है कि गुलाम नबी आजाद के समर्थन में कांग्रेस से इस्तीफा देना उनकी एक बड़ी भूल थी। डीएपी के 100 से अधिक पदाधिकारियों और संस्थापक सदस्यों ने तीनों नेताओं के समर्थन में पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की।

इन नेताओं ने अपना अगला निर्णय लेने से पहले लोगों के बीच जाने का फैसला किया है। हालांकि, ताराचंद ने कहा कि वह अपनी आखिरी सांस तक धर्मनिरपेक्ष रहेंगे और राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने पर उसमें शामिल होने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी।

‘डीएपी का फैसला काफी आश्चर्यजनक’
नेताओं और कार्यकर्ताओं से घिरे ताराचंद ने पत्रकारों से कहा, ‘बिना किसी कारण या औचित्य के हमें निष्कासित करने का डीएपी का निर्णय हमारे लिए काफी आश्चर्यजनक है। आज हमें लगता है कि आजाद के समर्थन में कांग्रेस से इस्तीफा देने का हमारा फैसला एक बड़ी भूल था।’

कांग्रेस में हो सकती है वापसी
जम्मू-कश्मीर की राजनीति में ताराचंद, डॉ. मनोहर लाल और बलवान सिंह दिग्गज नेता माने जाते हैं। ये तीनों कांग्रेस छोड़कर आजाद की नई पार्टी में जुड़े थे। तब इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका बताया जा रहा था। हालांकि अब तीन महीने में ही इन नेताओं को निष्कासित करने के बाद चर्चा है कि फिर से इनकी घर वापसी कराई जा सकती है।

Latest articles

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...