13.7 C
London
Friday, June 5, 2026
HomeUncategorized'शीजान के रहे कई महिलाओं से रिलेशन', एक्ट्रेस तुनिशा की दोस्त का...

‘शीजान के रहे कई महिलाओं से रिलेशन’, एक्ट्रेस तुनिशा की दोस्त का दावा

Published on

तुनिशा शर्मा के सुसाइड मामले में उनके एक्स बॉयफ्रेंड और टीवी एक्टर शीजान खान को मुंबई पुलिस से गिरफ्तार कर लिया था. तुनिशा की मां ने आरोप लगाया था कि शीजान ने एक्ट्रेस से शादी का वादा किया था और फिर उनसे ब्रेकअप कर लिया. तुनिशा शर्मा की मां का कहना ये भी है कि शीजान ने उनकी बेटी का तीन-चार महीने ‘इस्तेमाल’ किया था. वो चाहती हैं कि शीजान को सजा मिले और उनकी बेटी के साथ न्याय हो. अब शीजान के बारे में तुनिशा शर्मा की दोस्त ने बड़ा खुलासा किया है.

सेक्स के लिए साथ था शीजान?
तुनिशा शर्मा मामले में बताया गया था कि शीजान खान ने एक्ट्रेस पर चीट किया था. इस बात से तुनिशा काफी परेशान थीं और उन्हें पैनिक अटैक भी आया था. इस बात का खुलासा तुनिशा शर्मा के अंकल ने किया था. अब एक्ट्रेस की दोस्त राया लबीब ने बताया है कि शीजान के ढेरों लड़कियों संग अफेयर रहे हैं. वो एक साथ कई लड़कियों के साथ रिश्ते में था.

राया लबीब का कहना है कि शीजान खान के कई सारे अफेयर चल रहे थे. उसकी बहुत-सी गर्लफ्रेंड्स थीं. उसके एक साथ 6 से 10 महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध भी चल रहे हैं. राया का दावा है कि उन्हें इन बातों के बारे में शीजान को डेट कर चुकी एक लड़की से पता चला था. इस लड़की के साथ शीजान खान रिश्ते में थे और चार महीने पहले तुनिशा शर्मा से मुलाकात के बाद उससे ब्रेकअप कर लिया था. वो लड़की अब डिप्रेशन में हैं और अपना इलाज करवा रही है. वो इस बारे में किसी से बात नहीं करना चाहती.’

राया लबीब के बड़े खुलासे
राया ने आगे बताया, ‘शीजान ने अपनी सेक्शुअल भूख को मिटाने के लिए कई महिलाओं का इस्तेमाल किया है. वो उनसे प्यार और कमिट्मेंट के वादे किया करता था. वो उन सभी पर चीट कर रहा था. वो सभी पहले शीजान पर उसके अच्छे लुक्स और फ्रेंडली अंदाज के लिए मारती थीं. शीजान उन सभी के साथ सिर्फ सेक्स के लिए था. उसे प्यार और कमिट्मेंट में कोई दिलचस्पी नहींं थी. उसने यही तुनिशा के साथ भी किया और फिर उससे ब्रेकअप कर लिया.’

उन्होंने आगे कहा, ‘तुनिशा को हाल ही में शीजान के ढेरों पार्टनर्स और रिलेशनशिप के बारे में पता चला था. उसने इस बारे में बात भी की थी. शीजान ने जवाब दिया था कि उसने पहले ही तुनिशा से ब्रेकअप कर लिया है तो अब वो उसे जवाब देने के लिए बांधा हुआ नहीं है. इसीलिए उनसे अपनी जान ले ली.’

राया लबीब का कहना है कि तुनिशा शर्मा, शीजान खान से बेहद प्यार करती थीं और उनसे शादी करना चाहती थीं. राया और तुनिशा एक दूसरे को दो से तीन साल से जानती थीं. दोनों कई बार मुंबई के ब्यूटी पार्लर में मिलती और बातचीत भी करती थीं. राया ने शनिवार को एक रिपोर्टर से बातचीत में कहा था कि तुनिशा ‘डिप्रेस्ड और परेशान’ लग रही थीं.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

More like this

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...

करोंद में मेट्रो खुदाई से फूटी कोलार पाइपलाइन, 1 लाख आबादी प्यासी; मंत्री सारंग ने अफसरों को फटकारा

भोपाल। राजधानी इस समय 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और बिजली-पानी के दोहरे...