24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यगला रेतते समय आरोपी बोला- कहा था ना तू मरेगी, एकतरफा प्रेम...

गला रेतते समय आरोपी बोला- कहा था ना तू मरेगी, एकतरफा प्रेम में जानलेवा हमला

Published on

कोरबा,

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्रेम में चाकू से युवती का गला रेत दिया. गंभीर रूप से घायल युवती को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घटना को अंजाम देने के बाद से युवक फरार है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर युवती को जान से मारने की धमकी दी थी. पुलिस ने बताया कि जब युवक ने युवती पर जानलेवा हमला किया तो वह चीख-चीखकर कह रहा था कि ‘बोला था ना तू मरेगी’.

चंद्रेश कंवर (23) का तुमान गांव में ननिहाल है, वह अक्सर यहां आता रहता है. करीब डेढ़ साल पहले उसने अपनी सजातीय युवती उमा कुमारी (19) को देखा और उससे एकतरफा प्रेम करने लगा. एक दिन चंद्रेश ने युवती से अपने प्यार का इजहार किया लेकिन युवती ने इंकार कर दिया. इसके बाद से आरोपी युवती को परेशान करने लगा. एक दिन युवती के परिजनों उसे पकड़ा और कमरे में बंद कर दिया. इस पर उसने युवती को धमकी दी कि वो उसे देख लेगा साथ ही उसने यह भी कहा कि ‘मेरी बात मान जाओ, वरना बुरा होगा’.

घायल उमा ने पुलिस को बताया कि इस घटना के बाद आरोपी चंद्रेश उसे दूर से खड़ा होकर घूर-घूर कर देखता था. उसे कहीं से उसका मोबाइल नंबर मिल गया और उसे फोन कर परेशान करने लगा. रविवार देर शाम वह अपनी सहेलियों के साथ मड़ई मेल देखने जा रही थी. इस बीच चंद्रेश उसके पास आया और उसकी सहेलियों से कहा कि तुम यहां से चली जाओ. फिर उसने चाकू निकाला और उसका गला रेत दिया.

इस घटना के बाद उमा की सहेलियों ने पुलिस और उसके परिजनों को सूचना दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने खून से लथपथ युवकी को उठाया और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी. इसके बाद से वह इधर-उधर घूमता रहता था.

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...