20 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeखेल32 की उम्र में खत्म हो गया भुवनेश्वर कुमार का करियर! चयनकर्ताओं...

32 की उम्र में खत्म हो गया भुवनेश्वर कुमार का करियर! चयनकर्ताओं ने क्यों किया इग्नोर

Published on

नई दिल्ली

श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो गई है। टी20 में हार्दिक पंड्या की कप्तानी में युवा टीम मैदान पर उतरेगी। वहीं वनडे में रोहित शर्मा चोट के बाद वापसी करेंगे। विराट कोहली को भी टी20 की टीम में नहीं चुना गया है। इसके साथ ही दोनों ही फॉर्मेट में चयनकर्ताओं ने युवा तेज गेंदबाजों पर भरोसा जताया है।

भुवनेश्वर कुमार को जगह नहीं
अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को वनडे के साथ ही टी20 की टीम में भी जगह नहीं मिली है। भुवी ने जनवरी में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अपना आखिरी वनडे खेला था। वहीं टी20 टीम में वह लगातार बने हुए थे। यहां से भी उन्हें बाहर कर दिया गया है। न्यूजीलैंड दौरे पर उन्होंने भारत के लिए आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था। टीम में पहली बार शिवम मावी के साथ ही मुकेश कुमार को जगह मिली है।

2022 में सबसे ज्यादा विकेट
भुवनेश्वर कुमार 2022 में सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज रहे। 32 मैचों में भुवी ने 37 बल्लेबाजों को आउट किया। इस दौरान उन्होंने 6.98 की इकोनॉमी से रन खर्च किये। उनका बेस्ट प्रदर्शन 4 रन देकर 5 विकेट था। टेस्ट खेलने वाले देशों में सिर्फ आयरलैंड के जोशुआ लिटिल ने ही उनसे ज्यादा 39 बल्लेबाजों को आउट किया। 87 मैचों में 90 विकेट के साथ भुवनेश्वर कुमार टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं।

अंतिम ओवर में रहे महंगे
भुवनेश्वर कुमार नई गेंद से तो किफायती रहे, उन्हें विकेट भी मिले हैं। लेकिन डेथ ओवर में उनकी जमकर कुटाई हुई है। एशिया कप में पाकिस्तान पाकिस्तान के खिलाफ भुवी ने 19वें ओवर में 19 रन दिये। फिर श्रीलंका के खिलाफ 19वें ओवर में 14 रन खर्च किये। दोनों मैचों में भारत को स्कोर डिफेंड करते हुए हार मिली। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया सीरीज में भी डेथ ओवरों में उनके खिलाफ काफी रन बने।

Latest articles

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...