11.5 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यकड़वाहट के बीच फिर दिखा बीजेपी का नीतीश 'प्रेम', सीएम की यात्रा...

कड़वाहट के बीच फिर दिखा बीजेपी का नीतीश ‘प्रेम’, सीएम की यात्रा को लेकर कही 5 बड़ी बातें

Published on

पटना

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी पार्टी की स्थिति मजबूत करने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनवरी के पहले सप्ताह में बिहार यात्रा शुरू करने वाले हैं। कहने को तो पांच जनवरी को बेतिया से शुरू होने वाले यात्रा में मुख्यमंत्री सरकारी योजनाओं के कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। लेकिन सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जनता का मूड क्या है इसे जानने की कोशिश करेंगे। बता दें कि इसके पहले नीतीश कुमार न्याय यात्रा, विकास यात्रा धन्यवाद यात्रा, प्रवास यात्रा, विश्वास यात्रा, सेवा यात्रा, अधिकार यात्रा, संकल्प यात्रा, संपर्क यात्रा, निश्चय यात्रा, विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा, जल जीवन हरियाली यात्रा और समाज सुधार यात्रा निकाल चुके हैं। लेकिन इस बार यात्रा पर निकल रहे नीतीश कुमार को उनके पुराने सहयोगी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के द्वारा कई प्रकार के सलाह भी दिए जा रहे हैं।

नीतीश ‘सूखे नशे’ पर भी लें जानकारी: नेता प्रतिपक्ष
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब तक 13 असफल यात्राएं कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्री को प्रस्तावित 14वीं यात्रा में खुली आंखों से बिहार में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार की सच्चाई का साक्षात्कार करना चाहिए। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री को सारण सहित बिहार के अनेक स्थानों पर पिछले दिनों जहरीली शराब से मौत के शिकार हुए उन सैकड़ों लोगों की विधवाओं, मासूमों के चीत्कार को भी अपनी यात्रा के दौरान सुनना चाहिए। इसके अलावा नीतीश कुमार को उनके आंसू पोछ कर माफी मांग और मुआवजा देकर प्रायश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को यात्रा के दौरान शराबबंदी नीति की विफलता के कारण ही दुकानों तक सीमित रहने वाली शराब ने आज घर-घर तक सहजता से अपनी पहुंच बना ली है। नीतीश कुमार को यह भी पता लगाना चाहिए कि शराबबंदी की आड़ में आज पूरा बिहार ब्राउन सुगर, अफीम,चरस जैसे नशे का गढ़ बन गया है। यहां के अधिकांश नौजवान इसके गिरफ्त में आ रहे हैं। आपराधिक घटनाओं में हो रही बेतहाशा वृद्धि की प्रमुख वजह युवकों का नशा के प्रति बढ़ता रुझान भी है।

भारत यात्रा के लिए 250 करोड़ का जेट प्लेन खरीदने पर पुनर्विचार करें नीतीश कुमार
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार भले ही बिहार यात्रा पर निकल रहे हो। लेकिन नीतीश कुमार अपने सपनों की उड़ान के लिए अब 250 करोड़ का विमान खरीदने का मन बना लिया है। सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में सिर्फ 4 एयरपोर्ट हैं, जहां जेट प्लेन उतर सकते हैं। सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार विपक्षी एकता के लिए देश भर में दौरा करने और प्रधानमंत्री बनने का सपना पूरा करने के लिए बिहार के खजाने पर 350 करोड़ से अधिक का बोझ डालने जा रहे हैं। सुशील मोदी ने नीतीश कुमार से कहा कि यात्रा पर निकलने से पहले मुख्यमंत्री को अपने इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को यह सोचना चाहिए कि अब कोई राज्य प्लेन या हेलीकॉप्टर खरीदता नहीं है। उन्होंने कहा कि जब नीतीश कुमार ने अपने 15 साल के शासनकाल में अब तक कोई विमान-हेलीकप्टर नहीं खरीदा, तब क्या वे अपने उत्तराधिकारी के लिए यह खरीद करवाना चाहते हैं?

नीतीश कुमार थ्री लेयर सिक्योरिटी और बनावटी लोगों से बचें: मनोज शर्मा
बीजेपी के पूर्व विधायक को प्रदेश प्रवक्ता मनोज शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार दौरा पर जाना है तो जाएं। लेकिन, इस बार कम से कम एक काम वह करें कि बनावटी लोगों से ना मिलें। नीतीश कुमार इस सजाए हुए भवन में जाकर उद्घाटन ना करें। थ्री लेयर सिक्योरिटी में जाकर समाहरणालय में मीटिंग करना, डी एरिया की सिक्योरिटी में लोगों के बीच में भाषण देना, यह सब कुछ आसान हो जाता है। लेकिन इस तरह जनता के बीच सही बात नहीं पहुंचती है। मनोज शर्मा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सलाह दी कि वह थोड़ा हिम्मत दिखाएं और बहुत ही कम सुरक्षाकर्मियों के साथ लोगों के बीच में जाए। मनोज शर्मा ने कहा कि अगर नीतीश कुमार ऐसा करते हैं तो उन्हें बिहार की असलियत का पता चलेगा। लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बताएंगे कि बिहार में किस तरह के अपराध हो रहे हैं। बिहार में कैसे भ्रष्टाचार एक बार फिर से अपने चरम पर पहुंच चुका है। बीजेपी प्रवक्ता मनोज शर्मा ने नीतीश कुमार को सलाह दी कि मुख्यमंत्री अगर जनता के बीच जाएंगे तो उन्हें लोग बताएंगे कि बिहार में किस तरह से सामाजिक स्थिति खराब हुई है।

चापलूसों से बचकर सीधे जनता से मिले नीतीश कुमार: रुंगटा
बीजेपी प्रवक्ता और कार्यालय प्रभारी सुरेश रूंगटा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा पर कहा कि इस बार उन्हें चाटुकारों से बच कर रहना चाहिए। बीजेपी प्रवक्ता सुरेश रुंगटा ने कहा कि नीतीश कुमार इस बार अपने दाएं-बाएं रहने वाले चाटुकार नेताओं को दूर रखकर सीधे जनता के बीच पहुंचना चाहिए। तभी नीतीश कुमार को जनता के मन की बात का पता चलेगा। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून की आड़ में 4 लाख से अधिक लोगों को जेल में डाल दिया गया है। इसे लेकर जनता में किस तरह का आक्रोश है यह नीतीश कुमार को जनता के बीच जाकर ही पता चलेगा। बिहार यात्रा के दौरान जनता के बीच जाने पर एसी रूम में बैठकर आंकड़े पेश करने वाले अधिकारियों की बात सुनने वाले नीतीश कुमार को वर्तमान बिहार के असलियत का पता चलेगा। जनता के बीच जाने पर नीतीश कुमार को यह भी पता चलेगा कि कुर्सी से चिपके रहने के लिए बिहार को गर्त में धकेल कर और तुष्टिकरण की राजनीति की वजह से जनता उनसे कितनी नाराज है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...