11.3 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदुनिया भर में कोरोना की नई लहर को लेकर बढ़ी चिंता के...

दुनिया भर में कोरोना की नई लहर को लेकर बढ़ी चिंता के बीच जर्मन वैज्ञानिक का चौंकाने वाला दावा

Published on

नई दिल्ली,

चीन में कोरोना अपना विकराल रूप ले चुका है. लाखों केस रोजाना आ रहे हैं, हॉस्पिटल्स में मरीजों के लिए जगह नहीं है, दवाइयों की कमी हो चुकी है और चारों ओर तबाही मच रही है. चीन के बाद अब दूसरे देशों को भी चिंता सताने लगी है कि उनके यहां चीन जैसी स्थिति पैदा ना हो. इसके लिए सभी देशों ने उचित प्रबंध कर लिए हैं और दिशा निर्देश लागू कर दिए हैं. भारत की बात करें तो यहां भी कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं और वैरिएंट BF.7 भी पहले ही देश में दस्तक दे चुका है. हालांकि, दुनिया भर में मचे हाहाकार के बीच जर्मन वायरोलॉजिस्ट क्रिश्चियन ड्रोस्टन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि कोरोना महामारी अब खत्म होने वाली है.

सर्दियों के बाद खत्म होगी महामारी
बर्लिन के चेरिटे यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में वायरोलॉजी के हेड क्रिश्चियन ड्रोस्टन ने कोरोना महामारी को लेकर कहा, “COVID-19 महामारी को खत्म माना जा सकता है क्योंकि अब ये एंडेमिक की तरफ बढ़ चुकी है. इसका मतलब है कि कोविड बाकी बीमारियों की तरह मौजूद तो रहेगा लेकिन बहुत सीमित क्षेत्र में और कम खतरनाक रूप में. जैसे-जैसे वायरस से बचाव के तरीके इजाद होते रहते हैं, वह वायरस इतना घातक नहीं रहता और इतना नुकसानदायक भी नहीं रहता, जितना शुरू में होता है.”

वायरोलॉजिस्ट क्रिश्चियन आगे कहते हैं, “हम इस सर्दी में कोरोना की पहली एंडेमिक लहर का अंदाजा लगा रहे हैं. मेरे अनुमान में यह महामारी खत्म हो चुकी है. सर्दियों का मौसम खत्म होने के बाद लोगों की इम्यूनिटी इतनी मजबूत हो एगी कि गर्मियों में वायरस के हावी होने की संभावना कम हो जाएगी.”

कम घातक लहर आ सकती हैं लेकिन वैक्सीनेशन से हुआ फायदा
जर्मनी की कोविड-19 एक्सपर्ट काउंसिल के मेंबर और वायरोलॉजिस्ट क्रिश्चियन ने यह भी कहा कि सर्दी के बाद महामारी लगभग खत्म हो जाएगी लेकिन एक या दो कम घातक लहर आने वाले समय में आ सकती हैं.

वायरोलॉजिस्ट क्रिश्चियन ने कहा, “जर्मनी और अन्य यूरोपीय देशों में वैक्सीनेशन काफी बड़े स्तर पर हुआ है और यही महामारी के अंत का कारण बना. चीन में वैक्सीनेशन नहीं हुआ तो वहां पर कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है. अगर कोई उपाय नहीं किए गए होते तो जर्मनी में 2021 में फैलने वाले डेल्टा वैरिएंट से एक लाख के ऊपर मौतें होतीं.

डरने की जरूरत नहीं
अपोलो हॉस्पिटल की एमडी डॉ. संगीता रेड्डी के मुताबिक, “भारत में कोविड वैक्सीनेशन अभियान और इफेक्टिव वैक्सीन को देखते हुए चीन में कोविड-19 के बढ़ते मामलों से बहुत ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है. हमें चीन से आने वाली फ्लाइट्स के संबंध में नीतियों पर तुरंत काम करना चाहिए. चीन में फैला वर्तमान COVID न केवल चीन के लिए एक दुखद त्रासदी है, बल्कि वैश्विक आबादी को भी बड़े जोखिम में डाल सकता है.

लक्षण दिखें पर करें ये काम?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि सर्दियां भी चल रही हैं तो कुछ मामलों में सर्दी, फ्लू और कोरोना के लक्षण समान हो सकते हैं. कई लोग पांच दिन बाद भी दूसरों में संक्रमण नहीं फैलाते लेकिन कुछ लोग संक्रमित होने के 10 दिन बाद तक संक्रमण फैला सकते हैं इसलिए जिन लोगों को कोई लक्षण नजर आ रहे हैं उन्हें अनदेखा करने की जगह पांच दिन तक अन्य लोगों के संपर्क में आने से बचना चाहिए और कम से कम 10 दिनों तक बुजुर्ग-बच्चों या बीमार लोगों से मिलने से बचना चाहिए.

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...