20.1 C
London
Sunday, July 6, 2025
Homeराज्यपति की हैवानियत सुन हिल जाएंगे! पहले अप्राकृतिक सेक्स फिर प्राइवेट पार्ट...

पति की हैवानियत सुन हिल जाएंगे! पहले अप्राकृतिक सेक्स फिर प्राइवेट पार्ट में डाल दी चाभी

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के मोहनलालगंज इलाके में एक सनकी पति ने अमानवीयता की सारी हदें पार कर दी है। पति ने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर चाबी से हमला कर दिया है। वहीं घायल महिला को बेहतर इलाज के लिये परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने आरोपी पति रविन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की एडीसीपी साउथ मनीषा सिंह ने बताया कि मोहनलालगंज इलाके में एक पति-पत्नी को शादी के करीब 6 वर्ष हो गए थे, लेकिन उनके कोई संतान नहीं थी। इसी के चलते विवाद के कारण महिला 6 महीने से अपने मायके में रह रही थी। महिला का मायका लखनऊ के ही सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में है, वहीं वो रह रही थी

सुलह करके लाया घर…बनाए अप्राकृतिक संबंध
बताया जा रहा है बीते 26 दिसम्बर को ही पति अपनी पत्नी से सुलह करके अपने घर ले आया था। इस बीच आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाया गया। इतना ही नहीं, जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसके प्राइवेट पार्ट पर अलमारी की चाबी से जानलेवा हमला करके उसके घायल कर दिया। जिस वहज से उनकी हालत बिगड़ गई, उसे आनन-फानन में सीएचसी अस्पताल ले जाया गया।

गिरफ्तार करके जेल भेजा गया आरोपी
जहां से पहले झलकारी बाई और फिर सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया था। फिलहाल घायल महिला का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। आरोपी रविन्द्र पर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने का भी आरोप है। वहीं महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। वहीं एसएचओ मोहनलालगंज ने बताया कि आरोपी रविन्द्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Latest articles

Women Health Tips:महिलाओं की सेहत के लिए 7 हेल्दी सुपरफूड्स

Women Health Tips:आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान...

Russia Ukraine War: कीव पर 7 घंटे तक हुई बमबारी, ज़ेलेंस्की ने ट्रंप से की बात, 26 लोग घायल

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 3 सालों से जंग जारी है और अब...

More like this

MP OBC Reservation Update: सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख राज्य सरकार से पूछा- 13% पद क्यों रोके

MP OBC Reservation Update:मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 27 प्रतिशत आरक्षण...