24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यफफककर रो पड़े सोमाभाई, मां को अंतिम प्रणाम करते पीएम मोदी ने...

फफककर रो पड़े सोमाभाई, मां को अंतिम प्रणाम करते पीएम मोदी ने बड़े भाई को संभाला

Published on

अहमदाबाद:

गांधीनगर के सेक्टर 30 स्थित श्मशान गृह में पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबा अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर हीराबा के चारों बेटे सोमाभाई मोदी, प्रहलाद मोदी, नरेंद्र मोदी और पंकज मोदी समेत परिवार के सभी करीबी सदस्य मौजूद रहे। हीराबा के अंतिम संस्कार के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां भावुक दिखे और उनकी आंखें नम थीं। तो वहीं उनके बड़े भाई मां सोमाभाई मोदी के अंतिम संस्कार के मौके पर फफककर रो पड़े, पास में खड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सांत्वना दी। सोमाभाई मोदी अपने परिवार के साथ अहमदाबाद के रानिप में रहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े भाई सोमाभाई मोदी, छोटे बेटे पंकज मोदी लगातार कई दिनों से यूएन अस्पताल में मौजूद थे।

ओल्ड एज होम चलाते हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे बड़े भाई का नाम सोमभाई मोदी है। सोमभाई स्वास्थ्य विभाग में काम करते थे। वे कई साल पहले सेवानिवृत हो चुके हैं। सोमभाई अहमदाबाद में एक ओल्ड एज होम चलाते हैं। सोमभाई काफी लो प्रोफाइल रहते हैं। वे पीएम मोदी से अपने संबंधों को सबसे सामने नहीं बताते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात चुनावों के दौरान बड़े भाई से जाकर मुलाकात की थी। इसके बाद मीडिया से बातचीत में सोमभाई मोदी भावुक हो गए थे। यह पूछे जाने पर कि पीएम मोदी से मुलाकात में उन्होंने क्या कहा? सोमाभाई मोदी कहा था कि उन्होंने पीएम मोदी को खुद का ख्याल रखने के लिए कहा था।

परिवार के स्तंभ थीं हीरा बा
प्रधानमंत्री के पिता दामोदरदास मोदी का 1989 में निधन हो गया था। उसके बाद से हीराबा पूरे परिवार के लिए एक स्तंभ थीं। उन्होंने पूरे परिवार को संभाला। परिवार में सबसे बड़े सोमभाई मोदी  हो या फिर दूसरे भाई सभी के लिए हीराबा ही भावनात्मक तौर एकमात्र ऊर्जा का केंद्र थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात करें तो उन्होंने हर एक बड़े मौके पर मां हीराबा का आशीर्वाद लिया और इसके बाद उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आगे निकले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हों या फिर उनके दूसरे बेटे हीराबा ने सभी को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रभावना और ईमानदारी के लिए सदैव प्रेरित किया। हीराबा का जन्म पालनपुर में हुआ। इसके बाद वे विसनगर में बढ़ी हुई और आगे का जीवन उन्होंने वडनगर में बिताया, फिर वे अहमदाबाद और बाद में गांधीनगर में रहीं।

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...