20 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeखेलओवरस्पीडिंग के चलते पंत की मर्सिडीज के कट चुके 2 चालान, जुर्माना...

ओवरस्पीडिंग के चलते पंत की मर्सिडीज के कट चुके 2 चालान, जुर्माना न भरने पर पुलिस ने भेजे थे नोटिस

Published on

लखनऊ/देहरादून ,

भारत के दिग्गज क्रिकेटर ऋषभ पंत शुक्रवार तड़के दिल्ली-देहरादून हाइवे पर हादसे का शिकार हो गए. सड़क पर डिवाइडर से गाड़ी टकरा जाने के बाद क्रिकेटर को कई चोटें आईं तो वहीं गाड़ी जलकर पूरी तरह खाक हो गई. पंत ने बताया कि झपकी आने के कारण गाड़ी से उनका नियंत्रण खो गया था और हादसा हो गया. हालांकि, बीते दिनों ही तेज गति से वाहन चलाने के कारण इस क्रिकेटर का उत्तर प्रदेश में एक नहीं, बल्कि दो बार चालान भी कट चुका है.

उत्तर प्रदेश पुलिस यातायात निदेशालय की ओर से ऋषभ पंत को चालान की राशि जमा करने के लिए नोटिस भी भेजे जा चुके हैं. इनके तहत इसी साल 22 फरवरी की रात 11:30 बजे ऋषभ पंत की मर्सिडीज कार (DL10CN1717) ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया था. ओवर स्पीड में दौड़ती कार रोड पर लगे कैमरों में कैद हो गई थी. इसको लेकर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत पंत के नाम 2000 रुपए का चालान भेजा गया, जो कि आज भी पेंडिंग है.

इसके अलावा, बीती 25 मई की शाम 5 बजे क्रिकेटर की इसी कार ने फिर से गति सीमा का उल्लंघन किया था. फिर दोबारा कार मालिक पंत को 2000 रुपए की जुर्माना राशि भरने का नोटिस भेजा गया. यूपी सरकार के परिवहन विभाग के अनुसार वाहन मालिक की ओर से फिलहाल दोनों ही चालानों की जुर्माना राशि जमा नहीं कराई गई है.

आज कैसे और कब हुआ हादसा?
बता दें कि टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली से चलकर रूड़की स्थित अपने घर जा रहे थे. वह गाड़ी को खुद ड्राइव कर रहे थे. इसी दौरान शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे पंत को कार चलाते समय नींद की झपकी आ गई और कार अनिंयत्रियत होकर डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

यह एक्सीडेंट रूड़की के पास मोहम्मदपुर जाट पर हुआ. ऋषभ पंत हादसे के बाद विंड स्क्रीन तोड़कर बाहर निकले. इसमें स्थानीय लोगों ने उनकी मदद की. इसके बाद कार में भीषण आग लग गई. घायल पंत को बाहर निकालने के बाद स्थानीय लोगों ने 108 नंबर पर कॉल कर एम्बुलेंस को बुलाया और पंत को रूड़की के सक्षम अस्पताल भेजा, फिर देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल रेफर किया गया.

डॉक्टरों ने बताया कि हादसे के शिकार ऋषभ पंत के सिर, पीठ और पैरों में चोट आई हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है. ऋषभ पंत को पहले से ही पैर में चोट लगी थी. इसी कारण बीसीसीआई ने उन्हें श्रीलंका सीरीज से आराम देकर स्ट्रैंथ ट्रेनिंग के लिए NCA भेजा था.

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...