8.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराजनीतिबिहार को लेकर टिप्पणी पर पटना से लेकर संसद तक में 'संग्राम',...

बिहार को लेकर टिप्पणी पर पटना से लेकर संसद तक में ‘संग्राम’, विवाद बढ़ने पर पीयूष गोयल ने वापस लिया बयान

Published on

नई दिल्ली/पटना

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सदस्य मनोज झा पर की गई अपनी टिप्पणी को वापस ले लिया है। पीयूष गोयल ने अपनी टिप्पणी में कहा था कि अगर इनका वश चले तो ‘देश को बिहार बना देंगे।’ मनोज झा ने गोयल की ‘अपमानजक’ टिप्पणी के बारे में राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को बुधवार को एक पत्र भी लिखा था। गुरुवार को को उच्च सदन की कार्यवाही शुरू होने पर मनोज झा ने यह मुद्दा उठाया और गोयल से माफी की मांग की थी। जनता दल (यूनाइटेड) के रामनाथ ठाकुर और कांग्रेस के अखिलेश प्रताप सिंह ने भी गोयल की बिहार को लेकर खिलाफ की गई टिप्पणी का मामला उठाया और इसे बिहार का अपमान बताते हुए उनसे माफी की मांग की।

विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने भी यह मुद्दा उठाया और कहा कि उन्होंने बिहार व राज्य की जनता का अपमान किया है। आज वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री और सदन के नेता पीयूष गोयल ने कहा कि अगर उनकी टिप्पणी से किसी को ठेस पहुंची है तो वह अपना बयान तत्काल वापस लेते हैं। विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच ही गोयल ने कहा कि उनका इरादा बिहार और वहां की जनता का अपमान करना कतई नहीं था। उन्होंने कहा, ‘मेरा बिहार या बिहार की जनता का अपमान करने का कतई इरादा नहीं था। अगर इससे किसी को ठेस पहुंची है तो मैं तत्काल अपना बयान वापस लेता हूं। यह किसी के प्रति द्वेष की भावना नहीं थी।’

चर्चा के दौरान मनोज झा पर की थी पीयूष गोयल ने टिप्पणी
बता दें, पीयूष गोयल ने यह टिप्पणी मंगलवार को उस समय की जब राजद सदस्य मनोज झा अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान बोल रहे थे। मनोज झा ने कहा कि सरकार को गरीबों और औद्योगिक घरानों पर समान रूप से ध्यान देना चाहिए। इस पर गोयल ने जवाब दिया, ‘इनका वश चले तो देश को बिहार बना दें।’

गोयल की टिप्पणी को लेकर संसद भवन परिसर में प्रदर्शन
इससे पहले, राजद, जदयू कांग्रेस, झाखंड मुक्ति मोर्चा, शिव सेना के बिहार के सांसदों ने गोयल की टिप्पणी के खिलाफ संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के निकट प्रदर्शन किया और उनसे माफी की मांग की। इधर पटना में जेडीयू कार्यकर्ताओं ने पीयूष गोयल का पुलता फूंका और नारेबाजी की। वहीं जदयू नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गोयल की टिप्पणी से बिहार की जनता आहत हुई है। उन्होंने कहा, ‘गोयल को अपने शब्द वापस लेने चाहिए और वह बिहार की जनता से माफी मांगे।’

माफी मांगे पीयूष गोयल, ज्ञान की धरती है बिहार: तेजस्वी
वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि पीयूष गोयल ने जिस तरीके से बिहारियों पर टिप्पणी की है, वो बिहार का अपमान है। उनको अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार ज्ञान की धरती रही है और संवैधानिक पद पर बैठे लोग बिहार के बारे में कैसी-कैसी बात करते हैं। लगातार बिहार के साथ पक्षपात किया जाता है। पहले केंद्रीय योजना में ज्यादा अंश केंद्र देता था, लेकिन अब इसे घटा दिया गया है।

Latest articles

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...