5.2 C
London
Friday, February 20, 2026
Homeराज्यनागपुर जाकर गुरु दक्षिणा दे दें राहुल... BJP को गुरु बताने पर...

नागपुर जाकर गुरु दक्षिणा दे दें राहुल… BJP को गुरु बताने पर हिमंत का तीखा अटैक

Published on

गुवाहाटी

भारत जोड़ो यात्रा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि वह बीजेपी को अपना गुरु मानते हैं। अब असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने इस पर पलटवार किया है। साथ ही उन्होंने राहुल के टी-शर्ट में घूमने पर भी तंज कसा। असम सीएम ने कहा कि अगर राहुल बीजेपी-आरएसएस को अपना गुरु मानते हैं तो उन्हें नागपुर जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वहां भारतमाता के ध्वज को प्रणाम कर गुरुदक्षिणा भी देनी चाहिए।

असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ‘अगर वह बीजेपी को अपना गुरु मानते हैं तो उन्हें नागपुर जाना चाहिए। मैं उन्होंने बताना चाहता हूं कि उन्हें आरएसएस बीजेपी को नहीं बल्कि भारत माता के ध्वज को अपना गुरु मानना चाहिए। नागपुर में उनका स्वागत है। उन्हें भारत माता के झंडे के आगे गुरु दक्षिणा भी देनी चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘आगे बढ़िए, एक स्वयंसेवक के तौर पर संघ का द्वार सबके लिए खुला है।’

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली में कहा, ‘मैं चाहता हूं कि बीजेपी हम पर आक्रामक होकर अटैक करे, इससे कांग्रेस पार्टी को उसकी विचारधारा समझने में मदद मिलेगी। मैं उन्हें (बीजेपी को) अपना गुरु मानता हूं, वे मुझे रास्ता दिखा रहे हैं और मुझे यह सिखा रहे हैं कि क्या नहीं करना है।’

वहीं राहुल के ठंड न लगने के बयान पर असम सीएम ने कहा, ‘राहुल गांधी का टी-शर्ट पहनना फैशन स्टेटमेंट है। एक गरीब व्यक्ति की मजबूरी होती है आपका फैशन है। अपना गरम कपड़ा डोनेट कर दीजिए। असम के सीएम ने कहा कि राहुल गांधी को अगर ठंड से डर नहीं लगता है तो तवांग जाना चाहिए।’

Latest articles

शिक्षा में नवाचार और भारतीय ज्ञान परंपरा का संगम: उच्च शिक्षा अब होगी रोजगारपरक – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार , आधुनिक तकनीक और भारतीय...

रेडियो बना जन-संवाद का सशक्त माध्यम, ‘मन की बात’ ने फूंकी नई जान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम...

पिपलानी इलाके की लेबर कॉलोनी में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के पिपलानी इलाके की लेबर कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना...

दूषित पानी के मुद्दे पर विधानसभा घमासान, कांग्रेस ने बोतलों में गंदा पानी दिखाकर किया प्रदर्शन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को राजनीतिक पारा उस समय चढ़...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...