25.2 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराष्ट्रीयNIA की गिरफ्त में वांटेड आतंकी अर्शदीप सिंह डाला गैंग का अहम...

NIA की गिरफ्त में वांटेड आतंकी अर्शदीप सिंह डाला गैंग का अहम मेंबर, दिल्ली एयरपोर्ट पर तगड़ा एक्शन

Published on

नई दिल्ली :

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। खालिस्तान टेररिस्ट फोर्स (KTF) के कनाडा में बैठे वांटेड आतंकवादी अर्शदीप सिंह डाला उर्फ अर्श डाला के फरार एक करीबी मेंबर को एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। एनआईए ने बताया कि गिरफ्तार वांटेड का नाम बलजीत सिंह उर्फ बलजीत मौर है। यह पंजाब के बठिंडा जिले का रहने वाला है।

NIA की गिरफ्त में बलजीत सिंह
एनआईए ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी के रूप में भारत में खालिस्तानी आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में अहम योगदान मिलेगा। आरोपी बलजीत यूएई से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ था। यह पहले से ही वांटेड लिस्ट में था और इसके खिलाफ इस साल फरवरी में एलओसी भी जारी की गई थी। यहां उतरने के बाद एनआईए ने इसे पकड़ लिया। इसके खिलाफ जून 2024 से गैर-जमानती वारंट भी जारी किया गया था।

जानिए किस मामले में था वांटेड
एनआईए का दावा है कि आरोपी बलजीत भारत में अर्शदीप डाला के अहम मेंबर के रूप में काम करता था। वो भारत में अर्श डाला के अन्य सहयोगियों को लॉजिस्टिक सपोर्ट भी मुहैया कराता था। यह यहां उन टारगेट की पहचान करके भी केटीएफ को बताता था। जिनसे वसूली की जा सके। यह भारत में नए कैडरों की भर्ती और आतंकवादी के लिए धन मुहैया कराने में भी शामिल था।

वांटेड आतंकवादी अर्शदीप सिंह डाला गैंग का मेंबर
जांच में यह भी पता लगा था कि इसी साल फरवरी में दर्ज एक एफआईआर में बलजीत पंजाब में आतंक फैलाने के लिए केटीएफ की साजिश में एक प्रमुख साजिशकर्ता के रूप में भी एक्टिव था। इसके खिलाफ 13 फरवरी को एनआईए ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज किया था। यह भारत में टारगेट किलिंग और भारत में हथियारों और गोला-बारूद की खेप पहुंचाने में भी शामिल था। मामले में इसकी गिरफ्तारी के बाद केटीएफ की अन्य गतिविधियों के बारे में भी अहम जानकारी मिलेगी।

Latest articles

तबादला नीति की शर्तों से परेशान शिक्षक, 90% ई-अटेंडेंस और जनगणना ड्यूटी पर उठे सवाल

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी स्वैच्छिक स्थानांतरण नीति की जटिल शर्तों को लेकर...

दानिशकुंज में गृह मंत्रालय के अफसर के घर चोरी, 5 लाख के जेवरात पार

भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज (डीके-1) में रहने वाले केंद्रीय गृह...

मप्र में प्री-मानसून की झमाझम, मानसून 10 दिन लेट; 25 जून तक एंट्री की उम्मीद

भोपाल। मप्र में प्री-मानसून एक्टिविटी के चलते तेज आंधी और बारिश का दौर जारी...

अब्बास नगर में बरसते पानी में हटा अतिक्रमण, दुकानों के शेड तोड़े

भोपाल। राजधानी के अब्बास नगर क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन और नगर निगम के...

More like this

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...