19.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराजनीतिबीजेपी बोली राहुल गांधी मांगें माफी, कांग्रेस ने कहा- फादर ऑफ इंड‍िया...

बीजेपी बोली राहुल गांधी मांगें माफी, कांग्रेस ने कहा- फादर ऑफ इंड‍िया को मांगनी चाह‍िए

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने 2 जनवरी, 2023 को नोटबंदी पर फैसला सुना द‍िया है। इसमें चार:एक के बहुमत से नोटबंदी के फैसले को सही ठहराया गया है। इसके बाद बीजेपी (BJP) ने मांग की है क‍ि राहुल गांधी अब देश से माफी मांगें। इसके जवाब में कांग्रेस के जयराम रमेश ने कहा क‍ि सुप्रीम कोर्ट ने नोटबंदी लागू करने की प्रक्र‍िया पर फैसला द‍िया है, इसके पर‍िणामों पर नहीं। नोटबंदी के चलते जो तबाही और बर्बादी हुई है, उसके ल‍िए ‘सो कॉल्‍ड फादर ऑफ इंड‍िया’ (नरेंद्र मोदी) को माफी मांगनी चाह‍िए।

एक जज ने चार जजों से दी अलग राय  
पांच में से एक जज बीवी नागरत्‍ना ने कहा क‍ि आरबीआई ने जो दस्‍तावेज कोर्ट में द‍िए हैं, उससे ऐसा लगता है क‍ि स्‍वतंत्र रूप से आरबीआई ने अपना द‍िमाग नहीं लगाया और न ही उसे इसके ल‍िए वक्‍त म‍िला क्‍योंक‍ि 24 घंटे में ही सारी प्रक्र‍िया पूरी कर ली गई। बीजेपी नेता रव‍िशंकर प्रसाद ने कहा क‍ि जस्‍ट‍िस नागरत्‍ना की राय का भी सम्‍मान है, लेक‍िन उन्‍होंने भी यह माना क‍ि सरकार की नीयत सही थी।

बीजेपी की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में क्‍या बोले रव‍िशंकर प्रसाद
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने पूछा कि क्या वायनाड के सांसद राहुल गांधी अपने नोटबंदी के खिलाफ अभियान के लिए अब देश से माफी मांगेंगे। इस दौरान रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कोर्ट ने नोटबंदी को सही माना है।

इसका मकसद गरीब की भलाई से जुड़ा था। सुप्रीम कोर्ट ने 2016 के सरकार के फैसले को सही मानते हुए सभी सवालों को खारिज कर दिया है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस ने देश भर में कितना हल्ला किया था। राहुल गांधी ने तो विदेशों में भी विरोध करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी।

कांग्रेस ने किया पलटवार
कांग्रेस ने सुप्रीम के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कहा कि यह कहना पूरी तरह से गुमराह करने वाली और गलत बात है कि सुप्रीम कोर्ट ने नोटबंदी को जायज ठहराया है। जयराम रमेश ने कहा कि शीर्ष अदालत ने इस पर फैसला सुनाया है कि क्या रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 26(2) को नोटबंदी की घोषणा से पहले सही ढंग से लागू किया गया या नहीं।

Latest articles

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...