22.7 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeराष्ट्रीय'पीड़िता को 10-12 KM तक घसीटा, मोड़ पर कार से अलग हुई...

‘पीड़िता को 10-12 KM तक घसीटा, मोड़ पर कार से अलग हुई बॉडी’, हादसे पर दिल्ली पुलिस का खुलासा

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के बाहरी इलाके सुल्तानपुरी में 23 साल की अंजलि की दिलदहला देने वाली मौत का मामला गरमा गया है. इस पूरे केस पर दिल्ली पुलिस ने बयान जारी किया है. दिल्ली के स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस ने बताया कि पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना था कि लड़की को 10 से 12 किमी तक कार से घसीटा गया. मोड़ आने की वजह से लड़की की बॉडी कार से अलग हुई. पुलिस का कहना था कि आरोपियों के नशे में होने की जांच के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

हुड्डा ने आगे कहा कि मेडिकल रिपोर्ट, फॉरेंसिक और लीगल टीम की रिपोर्ट के आधार पर भी कार्रवाई होगी. पीड़ित परिवार के संपर्क में हैं. उन्हें जांच के बारे में जानकारी दी जा रही है. आरोपियों की तीन दिन की रिमांड मिली है. उनसे पूछताछ की जाएगी. जल्द जांच पूरी करेंगे, उसके बाद कोर्ट में चार्जशीट पेश करेंगे. पुख्ता सबूत जुटा रहे हैं. अभियुक्तों को कड़ी सजा दिलाएंगे. आरोपियों पर धारा 279, 304, 120 बी के तहत केस दर्ज किया है.

कार में फंसी थी बॉडी, टर्निंग के दौरान गिरी
पुलिस ने बताया कि पांच आरोपी पकड़े लिए हैं. इनमें दीपक खन्ना कार को ड्राइव कर रहा था.वो ग्रामीण सेवा में कार्यरत है. इसके अलावा कार में अमित खन्ना, कृष्ण, मनोज और मिथुन बैठे थे. सीटीसीटी फुटेज और डिजिटल सबूत की टाइमलाइन बनाएंगे. उसके आधार पर पता कर पाएंगे कि आरोपी कहां से आए थे और कहां जा रहे थे. घसीटे जाने के बारे में पुलिस ने बताया कि बॉडी कार में फंसी गई थी. 10 से 12 किमी तक घसीटा गया. कहीं टर्निंग के दौरान बॉडी सड़क पर गिरी. कल पीएम रिपोर्ट आ जाएगी, वो भी शेयर करेंगे.

उन्होंने बताया कि सुल्तानपुरी इलाके में स्कूटी मिली थी. सारे पहलुओं पर जांच करेंगे. कई टीमें गठित की गई हैं. आरोपियों को सख्त सजा दिलाएंगे. मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है. सोमवार को सुल्तानपुरी में जहां कार और स्कूटी में टक्कर हुई थी, वहां फॉरेंसिक विभाग की टीम पहुंची और सबूत इकट्ठे किए. क्राइम सीन के लिए पुलिस आरोपियों को लेकर कंझावला इलाके में लेकर जाएगी. यहां पुलिस तैयारियों में जुटी है.

क्या है मामला? 
दिल्ली के कंझावला में रविवार तड़के एक युवती का नग्न अवस्था में शव मिला था. बॉडी के कई हिस्से क्षत-विक्षत हो गए थे. पुलिस का दावा है कि कार सवार 5 युवकों ने एक युवती को टक्कर मारी, फिर सड़क पर 10 से 12 किमी तक घसीटा, जिससे उसकी मौत हो गई. दिल्ली पुलिस ने शव मिलने के बाद जांच की तो घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर पुलिस को एक स्कूटी भी पड़ी मिली, जो दुर्घटनाग्रस्त थी. स्कूटी के नंबर के आधार पर युवती के बारे में पता किया गया.

परिवार ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल 
मृतक युवती के मामा ने कहा कि मैं पुलिस की कार्रवाई से सहमत नहीं हूं. डीसीपी ने कहा था कि आरोपी लड़कों ने कुछ गलत नहीं किया है. इतना बड़ा हादसा होने के बाद कुछ गलत नहीं किया? ये केस निर्भया से मिलता-जुलता है. हम 100 प्रतिशत कह सकते हैं कि बेटी के साथ गलत हुआ है. स्कूटी कहीं मिली है और बॉडी किसी दूसरी जगह से बरामद की गई है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने में देरी लगेगी. इस बीच, कार्रवाई में ढिलाई हो सकती है.

एलजी ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को भेजा समन
एलजी वीके सक्सेना ने समन भेजकर दिल्ली पुलिस कमिश्नर को बुलाया था. दोनों के बीच बैठक में एलजी ने पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है. उन्होंने इस मामले में अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की भूमिका का पता लगाने के लिए कहा है. एलजी ने सीपी से उन्हें इस मामले में अपडेट्स देते रहने के लिए कहा है.

पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल
पुलिस की इस थ्योरी पर सवाल खड़े हो रहे हैं. मृतक लड़की के परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं. हालांकि, पुलिस ने इस मामले में 5 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं कार भी जब्त कर ली है. सोमवार को पुलिस ने पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया और पांच दिन की रिमांड मांगी. हालांकि, कोर्ट ने तीन दिन की रिमांड मंजूर की है. पुलिस का कहना था कि क्राइम सीक्वेंस की जांच और अन्य सबूतों को इकट्ठा करने के लिए 5 दिन की रिमांड दी जाए.

Latest articles

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

More like this

राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग ने किया ऐलान, इन 10 राज्यों में खाली हुई सीटें

नई दिल्ली। देश के 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों को लेकर चुनाव होना...

इबोला वायरस को लेकर एक जरूरी स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी- बुखार आने पर जांच, 21 दिन तक निगरानी

नई दिल्ली। भारत सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) ने इबोला वायरस को लेकर...