23.3 C
London
Friday, May 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइमरान खान की चेतावनी, खजाना खाली... क्‍या नए साल में सच में...

इमरान खान की चेतावनी, खजाना खाली… क्‍या नए साल में सच में डिफॉल्‍ट हो जाएगा कंगाल पाकिस्‍तान

Published on

इस्‍लामाबाद

पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि अगर जल्‍द ही देश को अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राकोष (IMF) की तरफ से लोन नहीं मिला तो फिर वह डिफॉल्‍ट या कंगाल हो सकता है। देश के आर्थिक विशेषज्ञों को अभी से इस बात की चिंता सताने लगी है कि अगर ऐसा हुआ तो फिर क्‍या होगा। साल 2023 पाकिस्‍तान के लिए महत्‍वपूर्ण है। वह कंगाल भी हो सकता है और नहीं भी और पहली वाली स्थिति देश के काफी बुरी होगी। कोई भी नहीं चाहेगा कि ऐसा हो। लेकिन क्‍या वाकई पाकिस्‍तान इस साल कंगाल हो जाएगा? हर किसी के दिमाग में बस यही सवाल कौंध रहा है। कुछ एक्‍सपर्ट्स की मानें तो ऐसा होना मुश्किल है। कई वजहें ऐसी हैं जो पाकिस्‍तान को कंगाल नहीं होने देंगी।

सरकार कर रही प्रयास
देश की सरकार हर उस संभावित संसाधन और प्रयासों को आजमाएगी जो पाकिस्‍तान को कंगाल होने से बचा सकेंगे। देश में इस साल चुनाव होने हैं और ऐसे में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ हर संभव कोशिश करेंगे कि वह देश को मुश्किल स्थिति में न जाने दें। पाकिस्‍तान की मीडिया की मानें तो अतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर भी कोई नहीं चाहेगा कि देश कंगाल हो। पाकिस्‍तान के साथी देश जानते हैं कि अगर ऐसा होता है तो फिर आतंरिक और बाह्य सुरक्षा पर नकारात्‍मक असर देखने को मिलेगा। बहुपक्षीय और द्विपक्षीय देनदाताओं को आज भी उम्‍मीद है कि देश की आर्थि‍क स्थिति बेहतर होगी। वो नहीं चाहेंगे कि पाकिस्‍तान डिफॉल्‍ट हो और उनकी रकम अदायगी पर रोक लग जाए।

क्‍यों हो सकती है मुश्किल
राजकीय कर्ज के मामले में कंगाल होना किसी भी देश के लिए मुश्किल स्थिति होती है। जिन देशों ने उसे कर्ज दिया है, वो भी काफी परेशानी में घिर जाते हैं। लेकिन यह भी सच है कि पिछले कुछ सालों में वैश्विक अर्थव्यवस्‍था का हिस्‍सा रहे कुछ देश कंगाल हुए हैं। पाकिस्‍तान के विशेषज्ञों की मानें तो देश की आर्थिक स्थिति को ऐसा बताया जा रहा है कि जैसे अभी भुखमरी आने वाली है। जबकि ऐसा है ही नहीं। देश अभी अस्‍थायी राहत से भरोसा लगाए हुए है। उसे अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राकोष और दूसरे मित्र देशों से काफी उम्‍मीदें हैं।

क्‍या होगा इस साल
कहा जा रहा है कि अप्रत्यक्ष करों के जरिए से 60% से ज्‍यादा राजस्‍व और 300 अरब डॉलर से ज्‍यादा की जीडीपी अनुपात चिंता का विषय होना चाहिए न कि आईएमएफ के साथ बातचीत का दौर। यह कहना बेमानी भी लग सकता है कि वर्तमान करदाताओं पर भार और दरों के बजाय कर और राजस्व आधार का विस्तार करने की आवश्यकता है। देश में कर और राजस्‍व के आधार को बढ़ाए जाने की जरूरत है। माना जा रहा है कि साल 2023 में राजकीय कर्ज के लिहाज से पाकिस्‍तान के कंगाल होने की उम्‍मीदें नहीं है। इस स्थिति को टाला जा सकता है। मगर यह स्थिति बहुत ज्‍यादा दिनों तक नहीं रहेगी और ऐसे में जल्‍द से जल्‍द इस समस्‍या का समाधान देश को निकालना होगा।

Latest articles

नौतपा से पहले ही तपने लगा मध्यप्रदेश, आग उगल रहे सूर्यदेव, कई जिलों में लू का रेड अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही भीषण गर्मी ने लोगों की...

राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग ने किया ऐलान, इन 10 राज्यों में खाली हुई सीटें

नई दिल्ली। देश के 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों को लेकर चुनाव होना...

सूरजपुर जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा शुरू, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

रायपुर। विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अवसर पर जिला चिकित्सालय सूरजपुर में...

सुबह-सुबह गांव की गलियों में पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, चाय पर चर्चा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

राजस्थान। भजनलाल शर्मा ने गांवों में पहुंचकर आमजन से सीधे संवाद की अपनी पहल...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...