16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यबेंगलुरु एयरपोर्ट पर जांच के दौरान युवती की उतरवाई शर्ट, शमीज में...

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर जांच के दौरान युवती की उतरवाई शर्ट, शमीज में खड़ा रखा गया… सोशल मीडिया पर फूटा दर्द

Published on

बेंगलुरु

कर्नाटक में एक महिला ने एयरपोर्ट अथॉरिटी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि बेंगलुरु स्थित केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा तलाशी के दौरान उससे शर्ट उतारने को कहा गया। महिला ने सवाल पूछा था कि अधिकारियों को ऐसा करने की क्या जरूरत थी। हालांकि, हवाई अड्डे के अधिकारियों ने इस पूरे प्रकरण से दूरी बनाते हुए कहा कि वे इस पर कार्रवाई नहीं कर सकते क्योंकि मामले का संबंध केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) से है। वहीं CISF ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। सुरक्षा के लिए लोगों से बेल्ट, जैकेट, कोट या जूते आदि उतारने को कहा जाता है।

महिला यात्री ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘बेंगलुरु हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान मुझसे शर्ट उतारने को कहा गया। सुरक्षा जांच चौकी पर केवल शमीज पहनकर खड़ा होना और लोगों का ध्यान आकर्षित होना अपमानजनक था जो एक महिला के नाते आप कभी नहीं चाहेंगे। बेंलगुरु हवाई अड्डा आप क्यों चाहते हैं कि महिला कपड़ा उतारे?’

ट्वीट के बाद अकाउंट किया गया डीएक्टीवेट
यह ट्वीट करने के बाद महिला ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया। हवाई अड्डा अधिकारियों ने इस पूरे प्रकरण से दूरी बना ली है। हवाई अड्डे की कम्युनिकेशन टीम के सदस्य ने कहा, ‘हमारा इससे कुछ भी लेना देना नहीं है क्योंकि यह मामला सीआईएसएफ से जुड़ा है।’ बताया जा रहा है कि महिला एक म्यूजिशियन और छात्रा है। महिला का नाम कृषणी गढ़वी बताया जा रहा है। हालांकि घटना कब हुई इसे लेकर मामला साफ नहीं हो सका है।

सीआईएसएफ ने झाड़ा पल्ला
सोशल मीडिया पर लोगों ने महिला की पोस्ट को शेयर करके एयरपोर्ट अथॉरिटी को निशाने पर लिया। कुछ ने सवाल उठाए तो कुछ सुरक्षा की बात कहकर इस ऐक्शन के समर्थन में उतरे। सीआईएसएफ के अधिकारियों ने इस बीच कहा कि उन्हें इस घटना के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। सुरक्षा अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि बेल्ट, जैकेट, कोट या जूते उतारने के लिए कहना हवाईअड्डे पर सुरक्षा प्रक्रिया का हिस्सा है, जहां हर दिन लगभग एक लाख यात्रियों की जांच की जाती है।

हफ्ते की शुरुआत में भी हुआ था विवाद
इस सप्ताह की शुरुआत में, केआईए से एक यात्री को एक महिला सीआईएसएफ अधिकारी के साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक, दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान आरोपी ने सीआईएसएफ अधिकारी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। यह घटना हाल ही में सामने आई थी। पुलिस ने कहा कि यात्री नशे की हालत में था।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...