21.4 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराजनीतिकंझावला कांड : 'दोषियों को बचा रही हैं दिल्ली पुलिस और बीजेपी',...

कंझावला कांड : ‘दोषियों को बचा रही हैं दिल्ली पुलिस और बीजेपी’, AAP का आरोप- गढ़े जा रहे सबूत

Published on

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुरुवार को आरोप लगाया कि पुलिस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कंझावला कांड की पीड़िता की धवि को धूमिल करने के लिए ‘सबूत गढ़ रहे हैं।’ 31 दिसंबर और एक जनवरी की दरमियानी रात दिल्ली में स्कूटी सवार युवती अंजलि सिंह को एक कार ने टक्कर मार दी थी और उसे 12 किलोमीटर तक सड़क पर घसीटते ले गए थे जिससे उसकी मौत हो गई थी। उसका शव कंझावला इलाके में मिला था।

‘AAP’ के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के उप राज्यपाल वी.के. सक्सेना और BJP को आड़े हाथ लेते हुए दावा किया कि ‘वे अपने सदस्यों को बचाने के लिए तथ्यों को तोड़ा-मरोड़ रहे हैं।’अंजलि सिंह को टक्कर मारने वाली कार में कथित तौर पर सवार पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित अलग-अलग धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अदालत ने सोमवार को पांचों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था जिसे बृहस्पतिवार को चार और दिनों के लिए बढ़ा दिया गया।

भारद्वाज ने कहा कि घटना के समय अंजलि के साथ मौजूद रही उसकी ‘दोस्त’ निधि का बयान पीड़िता के परिवार के विपरीत है। परिवार के मुताबिक उन्होंने कभी निधि को देखा नहीं था और न ही उसके बारे में सुना था। उन्होंने दावा किया, ‘निधि का बयान केवल आरोपियों के पक्ष में है। यह फर्जी बयान है जो दोषियों को बचाने के लिए दिया जा रहा है।’ ‘आप’ प्रवक्ता ने आरोप लगाया, ‘पीड़िता का परिवार कह रहा है कि उन्हें निधि के भी घटना में शामिल होने का संदेह है। पुलिस और भाजपा महिला की छवि को धूमिल करने के लिए सबूत गढ़ रहे हैं।’

अंजलि सिंह की मां रेखा देवी ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा था कि उनकी बेटी ने कभी भी शराब नहीं पी थी। उन्होंने कहा था, ‘मैंने कभी निधि को नहीं देखा और न ही उसके बारे में सुना। वह कभी हमारे घर नहीं आई। वह झूठ बोल रही है। मेरी बेटी ने कभी शराब नहीं पी थी।’ भाजपा और उप राज्यपाल वी.के. सक्सेना की आलोचना करते हुए भारद्वाज ने उन पर ‘तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर आरोपियों को बचाने के लिए सत्ता के दुरुपयोग’ के आरोप लगाए।

उन्होंने कहा, ‘घटना के दिन से ही भाजपा दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है। वह पीड़िता की छवि को धूमिल कर पूरे मामले को ठंडे बस्ते में डालने की कोशिश कर रही है। वह पूरी व्यवस्था का दुरुपयोग कर रही है ताकि तथ्यों को तोड़-मरोड़ा जा सके और अपने सदस्यों को बचाया जा सके। उप राज्यपाल की शहर में कानून व्यवस्था स्थापित करने की कोई मंशा नहीं है।’

उप राज्यपाल पर निशाना साधते हुए आप नेता ने कहा, ‘वह अपना प्राथमिक कार्य नहीं कर रहे हैं और केवल दिल्ली सरकार के काम में हस्तक्षेप करने में व्यस्त हैं। उन्हें अपना काम करना चाहिए या पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।’ पीड़िता के पारिवारिक डॉक्टर ने भी घटना की रात अंजलि के शराब पीने के निधि के दावे को खारिज करते हुए कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई है।

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...