19.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
HomeUncategorizedलिस्टिंग के बाद से रॉकेट बना हुआ है शेयर! लगातार लग रहे...

लिस्टिंग के बाद से रॉकेट बना हुआ है शेयर! लगातार लग रहे अपर सर्किट, दिया 311 फीसदी का रिटर्न

Published on

नई दिल्ली

शेयर बाजार में भले ही गिरावट हो लेकिन कई स्टॉक्स ऐसे हैं जिनमें तेजी बनी हुई है। शेयर बाजार में अगर सही स्टॉक में पैसा लगाया जाए तो कम समय में ही शानदार रिटर्न मिल सकता है। आज हम आपको एक ऐसे ही स्टॉक के बारे में बताने जा रहे हैं जो लिस्टिंग के बाद से ही रॉकेट की तरह भाग रहा है। एक महीने से भी कम समय में ये शेयर निवेशकों को 311 फीसदी तक का तगड़ा रिटर्न दे चुका है। इस स्टॉक में लगातार अपर सर्किट लग रहे हैं। निवेशकों को उम्मीद है कि आने वाले समय में यह स्टॉक और अच्छा रिटर्न दे सकता है। हालांकि किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले आप अपने वित्तीय सलाहाकार से बात जरूर कर लें। ऐसा नहीं करने पर आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

लगातार अपर सर्किट छू रहा स्टॉक
तेजी से भाग रहा यह स्टॉक कॉस्टयूम और रिटेल का कारोबार करने वाली दिग्गज कंपनी PNGS Gargi Fashion Jewellery का है। यह शेयर पिछले साल बाजार में लिस्ट हुए थे। साल 2022 में 8 दिसंबर से 13 दिसंबर के बीच PNGS Gargi Fashion Jewellery का आईपीओ खुला था। पीएनजीएस गार्गी फैशन ज्वेलरी शेयर के शेयर 20 दिसंबर 2022 को बाजार में लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग के दिन कंपनी के शेयर 60 रुपये से भी कम के भाव पर बंद हुए थे। इसमें पहले ही दिन निवेशकों को बंपर मुनाफा हुआ था। आज यानी 6 जनवरी 2023 को पीएनजीएस गार्गी फैशन ज्वेलरी के शेयर 129.35 रुपये के भाव पर चल रहे हैं। इसने अबतक निवेशकों को करीब 311 फीसदी का रिटर्न दे दिया है।

मालामाल हुए निवेशक
इस शेयर में जिन निवेशकों ने पैसा लगाया वो मालामाल हो गए हैं। इस स्टॉक ने एक महीने से भी कम समय में निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है। बता दें कि कंपनी कास्टयूम और फैशन ज्वैलरी की खुदरा बिक्री करती है। यह कंपनी सिल्वर ज्वैलरी, पीतल के गहने और मूर्तियों के कारोबार में है। कंपनी आर्टिफिशियल ज्वैलरी के सेग्मेंट में काफी प्रोडक्ट पेश करती है। कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 73 फीसदी है।

Latest articles

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...