19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यएयर इंडिया : बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने का आरोपी बेंगलुरु से...

एयर इंडिया : बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने का आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार, नौकरी से निकाल चुकी है कंपनी

Published on

नई दिल्ली, बेंगलुरु

दिल्ली पुलिस ने एयर इंडिया की फ्लाइट में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस लगातार शंकर मिश्रा को लेकर छापेमारी कर रही थी। वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। दिल्ली पुलिस की कई टीमें इसे फॉलो कर रही थीं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शंकर मिश्रा ने बेंगलुरु पहुंच कर अपना फोन बंद कर लिया था। पुलिस ने बेंगलुरु से ही इसे गिरफ्तार किया।

DCP (IGI) रवि कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी शंकर मिश्रा को दिल्ली लाया जाएगा। इससे पहले उसे लोकल कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस ने शंकर मिश्रा को गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें भेजी थीं। उसकी आखिरी लोकेशन बेंगलुरु में मिली थी। वहां उसकी कंपनी का दफ्तर है।

एक अन्य सीनियर अधिकारी ने बताया कि शंकर मिश्रा की तलाश में कई टीमें मुंबई के कमला नगर गईं थी लेकिन वो वहां नहीं मिला था। अधिकारियों ने बताया कि उसका घर बंद मिला था और शंकर मिश्रा का परिवार जांच में सहयोग नहीं कर रहा था। जांच में पीटीआई ने अपनी एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया कि आरोपी के अपनी बहन के यहां छिपे होने की भी जानकारी मिली थी।

एक न्यूज चैनल पर उस फ्लाइट में शंकर मिश्रा के सह यात्री रहे डॉ. सौगत भट्टाचार्य ने बताया कि लंच के दौरान शंकर मिश्रा ने करीब 4 ड्रिंक लीं। इस दौरान उन्होंने मुझसे कई बार पूछा कि मेरे कितने बच्चे हैं। सौगत भट्टाचार्य ने बताया कि इस दौरान वो सो गए। थोड़ी देर बाद जब उठे तो देखा कि शंकर मिश्रा सो रहा है। तब वह टॉयलेट गए। इस दौरान उन्होंने देखा कि एक बुजुर्ग महिला खड़ी हुईं हैं।

बुजुर्ग महिला ने उन्हें बताया कि शंकर मिश्रा ने उनके ऊपर पेशाब की है। सौगत भट्टाचार्य ने आगे बताया कि शंकर मिश्रा तब भी सोया हुआ था। केबिन क्रू ने उन्हें सही से साफ किया लेकिन उन्होंने फ्रेश सीट देने में बहुत देर की। बाद में जब क्रू का सीट खाली हुआ तो उन्हें दूसरी सीट पर शिफ्ट किया गया। सौगत भट्टाचार्य ने इस दौरान यह भी दावा किया कि इस दौरान फ्लाइट के बिजनेस क्लास में कोई ज्यादा शोर शराबा नहीं हुआ।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this