24.6 C
London
Friday, May 29, 2026
HomeUncategorizedएक्शन सीन करते हुए रोहित शेट्टी को लगी चोट, टीम ने बताया...

एक्शन सीन करते हुए रोहित शेट्टी को लगी चोट, टीम ने बताया कैसा है हाल

Published on

नई दिल्ली,

डायरेक्टर रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स की शूटिंग कर रहे हैं. खबर है कि शुक्रवार रात एक एक्शन सीक्वन्स शूट करते हुए उनकी उंगली में चोट लग गई थी. रोहित की टीम ने बताया है कि डायरेक्टर की हालत पहले से बेहतर है.

रोहित शेट्टी को लगी चोट
रोहित की टीम की तरफ से आए बयान में बताया गया है कि शुक्रवार शाम को वो अपनी सीरीज में एक एक्शन सीक्वन्स शूट करने की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान उनकी उंगली में थोड़ी चोट लग गई. इस चोट का इलाज तुरंत करवाया गया और कुछ देर बाद ही रोहित ने दोबारा काम शुरू कर दिया था.

सिद्धार्थ को भी आई थी चोट
वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स की बात करें तो इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय नजर आने वाले हैं. ये सीरीज अमेजन प्राइम पर आएगी. कुछ समय पहले लीड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी सीरीज के सेट्स पर चोट लगी थी. हालांकि उनका भी जल्द इलाज हुआ और वो ठीक हो गए. बताया गया था कि सिद्धार्थ को थोड़ी बहुत ही चोट लगी थी.

इंडियन पुलिस फोर्स, रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा है. इस सीरीज में पुलिसवालों की कहानी को दिखाया जाने वाला है. रोहित ने अपने अपने कॉप यूनिवर्स की शुरुआत फिल्म सिंघम से की थी. अजय देवगन उनके पहले हीरो थे. इस सीरीज के अलावा रोहित, सिंघम 2 भी लेकर आ रहे हैं. फिल्म में दीपिका पादुकोण पहली बार लेडी सिंघम का रोल निभाती नजर आएंगी.

फ्लॉप हुई रोहित की फिल्म
सिंघम 2 की बात करें तो इसमें दीपिका पादुकोण के साथ अजय देवगन भी नजर आएंगे. ये अजय और रोहित की साथ में 11वीं फिल्म है. वैसे रोहित शेट्टी के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं. उनकी फिल्म सर्कस बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई है. रणवीर सिंह और जैकलीन फर्नांडिस की इस मल्टी स्टारर फिल्म को दर्शकों ने खास पसंद नहीं किया.

Latest articles

पुलिस ने कमला नगर इलाके से दो शराब तस्करों से बरामद की एक लाख रुपए की अंग्रेजी शराब

भोपाल। अवैध शराब के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत कमला नगर...

खजूरी इलाके में अवैध रूप से चल रहे शराब के आहते को पुलिस ने किया सील

भोपाल। राजधानी के खजूरी थाना इलाके में एक शराब की दुकान के पास अवैध...

दोस्त के साथ घूमने आई बैरागढ़ की युवती ने बड़े तालाब में लगाई छलांग, गोताखोरों ने सुरक्षित निकाला

भोपाल। राजधानी के वीआईपी रोड पर शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब...

टीटी नगर में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के सूने घर का ताला तोड़कर 2 लाख के माल पर चोरों ने किया हाथ साफ

भोपाल। राजधानी में बेखौफ चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए अलग-अलग इलाकों...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...