22.7 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराज्यबिहार की राजनीति में 'बेचारे' हुए नीतीश कुमार, क्या सुधाकर सिंह पर...

बिहार की राजनीति में ‘बेचारे’ हुए नीतीश कुमार, क्या सुधाकर सिंह पर होगी कार्रवाई?

Published on

पटना

बिहार के एंग्री यंग मैन आरजेडी के विधायक और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह का गुस्सा नीतीश कुमार पर शांत नहीं हुआ है। इस बीच आरजेडी के एक और विधायक महागठबंधन सरकार के मुखिया के खिलाफ मुखर होते नजर आ रहे हैं। जी हां, आज आरजेडी के एक और नेता विजय कुमार मंडल ने भी नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की समाधान यात्रा का कोई मतलब नहीं है। नीतीश कुमार जो यात्रा कर रहे हैं, उस यात्रा का कोई नतीजा निकले तब जाकर मानेंगे कि वह यात्रा सफल हुई है। अब ऐसा कहना कोई बड़ी बात नहीं होगी कि आरजेडी लगातार जेडीयू पर हमलावर है। गाहे-बगाहे कभी सुधाकर सिंह के जरिए तो कभी विजय कुमार मंडल के जरिए आरजेडी जेडीयू के खिलाफ वाले अपने मूल चरित्र में आ जाती है। यह अलग बात है कि गठबंधन है और गठबंधन धर्म का पालन करने की कोशिश की जा रही है। बावजूद इसके यह सिर्फ कोशिश ही है। मगर स्याह हकीकत यह भी है कि आरजेडी हो या जेडीयू, केवल सरकार में बने रहने के लिए एक साथ नजर आ रही हैं। इसमें दल मिले हैं, लेकिन दिल नहीं।

RJD को घुड़की दिखाने की हैसियत खो चुकी JDU?
दरअसल, इसकी एक वजह नीतीश कुमार की 2 बार की पलटी मार राजनीति है। इसका नतीजा है कि आरजेडी भीतरी तौर पर नीतीश कुमार पर भरोसा नहीं करती है। वहीं आरजेडी के पुराने नेता का भी जेडीयू पर भरोसा नहीं है। यह भरोसा बीजेपी का भी टूटा हुआ है। नतीजा यह है कि नीतीश कुमार के पास अब घुड़की दिखाने की भी हैसियत नहीं बची है। राजनीति के जानकारों की मानें तो नीतीश कुमार के पास ऐसे कई सुधाकर सिंह झेलने के अलावा कोई चारा भी नहीं बचा है। अब पार्टी में एक और सुधाकर सिंह दिखाई दे रहे हैं। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि आरजेडी के विजय कुमार मंडल, नीतीश के खिलाफ कितना जाते हैं।

तेजस्वी बार-बार बता रहे हैं अधिकृत मैं हूं, अधिकार का प्रयोग अब तक नहीं
दरअसल, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव राजद विधायकों के हर विरोधी टिप्पणी के बाद कार्रवाई की बात करते हैं। लेकिन 10 दिन से ज्यादा हो चुके हैं, सुधाकर सिंह पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं अब विजय कुमार मंडल ने भी सुधाकर सिंह की ‘मशाल’ थाम ली है। नीतीश कुमार पर जुबानी हमले के बाद वो यह बता रहे हैं कि महागठबंधन की पार्टी के खिलाफ कुछ बोलने का अधिकार केवल राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके पास है। लेकिन अब तक कार्रवाई के नाम पर कुछ भी नहीं कर सके हैं।

बिहार की राजनीति में बेचारे नीतीश
राजनीति के जानकारों की माने तो नीतीश कुमार के पास फिलहाल कोई चारा नहीं कि उनके खिलाफ हो रहे हमलों का वह पुरजोर विरोध कर सकें। दरअसल नीतीश कुमार विरोध करके भी कुछ नहीं कर पाने की स्थिति में हैं। फिलहाल स्थिति यह है कि उन्हें अब आगामी विधानसभा चुनाव का इंतजार करना होगा, तब तक उन्हें खून के घूंट तो पीते ही रहना होगा। वह इसलिए क्योंकि आरजेडी भले नीतीश कुमार के साथ आ गई है, लेकिन जेडीयू और आरजेडी की राजनीति एक दूसरे के खिलाफ ही रही है। दोनों पार्टियों की राजनीतिक जमीन एक दूसरे के विरोध से ही तैयार हुई हैं। ऐसे में कार्रवाई कर तेजस्वी यादव कोई बड़ा रिस्क लेना नहीं चाहते। लिहाजा 14 तारीख का मुहूर्त निकाल दिया गया है।

तेजस्वी यादव ने आज सिवान में यह कहा कि वह सुधाकर सिंह पर कार्रवाई के लिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को कह चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सुधाकर सिंह के सभी बयान लालू प्रसाद यादव और उनके संज्ञान में है। मगर अब एक और नाम इसमें जुड़ता नजर आ रहा है। वह नाम है विजय कुमार मंडल का है। फिलहाल तो सुधाकर सिंह पर कार्रवाई के लिए 14 तारीख का मुहूर्त निकाला गया है। इस बात की जानकारी भी उपेंद्र कुशवाहा ने खुद ही दी है। गौर करने वाली बात यह है कि तेजस्वी यादव इस 14 तारीख के कार्रवाई वाले शुभ मुहूर्त पर चुप्पी साधे नजर आए हैं।

मुहूर्त निकालकर होगी कार्रवाई?
जेडीयू के एक नेता ने एनबीटी से बातचीत के दौरान ये कहा कि यदि कार्यवाही होनी होती तो हो जाती। इसके लिए कोई मुहूर्त नहीं निकाला जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि हम भी जानते हैं कि तेजस्वी यादव या आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव कोई कार्यवाही नहीं करना चाहते हैं। लेकिन दिखावे के नाम पर कार्यवाही जरूर हो सकती है। ताकि बिहार में महागठबंधन की इज्जत बची रह सके। इशारों-इशारों में नेता ने यह जाहिर कर दिया कि केवल दल मिले हैं दिल नहीं। और नीतीश कुमार ने आरजेडी के साथ जाने का जो फैसला लिया वह ठीक नहीं था।

Latest articles

भोपाल में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: सवा लाख के डोडा चूरा के साथ रायसेन के दो तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की मिसरोद थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान को कंटेनर ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार रात एक भीषण...

नई कार खरीदने भोपाल जा रहा परिवार हादसे का शिकार, बुआ-भतीजे की मौत, 10 घायल

भोपाल। नई कार खरीदने की खुशी लेकर इंदौर से भोपाल जा रहा एक ही...

स्पीड पोस्ट में देरी पर उपभोक्ता आयोग सख्त: डाक विभाग पर लगाया 8 हजार का जुर्माना, कहा- प्रीमियम सेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

भोपाल। जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग, भोपाल (बेंच क्रमांक-1) ने स्पीड पोस्ट सेवा में...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...