21.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराष्ट्रीयएक रैंक-एक पेंशन: 15 मार्च तक सब पेंशनर्स का बकाया चुकाइए- केंद्र...

एक रैंक-एक पेंशन: 15 मार्च तक सब पेंशनर्स का बकाया चुकाइए- केंद्र को सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने एक रैंक-एक पेंशन को लेकर पूर्व सैनिकों को बड़ी राहत दी है। सर्वोच्च अदालत ने केंद्र सरकार को आदेश दिया है कि सशस्त्र बलों के सभी पात्र पेंशन भोगियों के एरियर का भुगतान 15 मार्च तक किया जाए। बता दें कि इस मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा की पीठ ने की।

OROP-जारी करें पेंशन, न हो देरी: SC
पीठ ने केंद्र सरकार से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि सशस्त्र बलों के जो भी पात्र पेंशनभोगी हैं, उन सभी की बकाया राशि का भुगतान तेजी से किया जाए और इसमें आगे भी किसी तरह की कोई देरी न हो। सर्वोच्च अदालत ने अपने फैसले में यह भी कहा कि अगर पूर्व सैनिकों के संघ को लगता है कि केंद्र की तरफ से OROP के बकाए के भुगतान में किसी भी कार्रवाई से वो असंतुष्ट हैं तो पीआईएल दाखिल कर सकते हैं।

वहीं केंद्र सरकार की तरफ से अदालत में पेश हुए अटार्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने कहा कि रक्षा लेखा महानियंत्रक (सीजीडीए) द्वारा पेंशनरों की लिस्ट बनाने का काम पूरा कर लिया है। अब अब लिस्ट को अंतिम मंजूरी के लिए रक्षा मंत्रालय भेज दिया गया है। वेंकटरमणी ने आश्वस्त किया कि 15 मार्च तक सशस्त्र बलों के 25 लाख पेंशनभोगियों के खातों में पैसा आना शुरू हो जाएगा।

मालूम हो कि पिछले महीने केंद्र सरकार ने सशस्त्र बलों के सभी पात्र पेंशनरों को वन रैंक वन पेंशन योजना के बकाया भुगतान के लिए 15 मार्च 2023 तक समय बढ़ाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। वहीं सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र को दूसरी बार पेंशन भुगतान के लिए समय दिया है।

बता दें कि पिछले साल जून में केंद्र की तरफ से पहली बार लिस्ट बनाने और भुगतान करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में तीन महीने का समय मांगा था। उसके बाद से केंद्र की तरफ से बकाया राशि के भुगतान के लिए अब दूसरी बार अतिरिक्त समय देने के लिए अनुरोध किया गया है।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...