26.5 C
London
Saturday, May 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजिस मुस्लिम देश की जीत पर पाक बजा रहा था तालियां, उस...

जिस मुस्लिम देश की जीत पर पाक बजा रहा था तालियां, उस मोरक्को की सेना के ट्रक- मेड इन इंडिया

Published on

रबात

उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को की रॉयल आर्म्ड फोर्सेस को छह पहियों वाले 92 मिलिट्री ट्रक मिलने वाले हैं। खास बात यह कि इन ट्रकों का निर्माण भारतीय कंपनी टाटा एडवांस्ड सिस्टम (Tata Advanced System) ने किया है। इंडियन डिफेंस रिसर्च विंग (IDRW) ने अपनी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है। मुस्लिम देश मोरक्को का भारत से मिलिट्री ट्रक खरीदना सुर्खियां बना हुआ है। वही मोरक्को जिसकी पिछले दिनों फीफा वर्ल्डकप में जीत को पाकिस्तान ने ‘इस्लाम की जीत’ बताया था। पाकिस्तान और मोरक्को के ‘दोस्ताना’ संबंध भी हैं लेकिन अपनी सेना को मजबूती देने के लिए अफ्रीकी देश ने भारत पर भरोसा किया।

मोरक्को की सेना ने रविवार को एक बयान जारी करते हुए ट्विटर पर इसकी पुष्टि की कि ऑर्डर किए गए मिलिट्री ट्रकों की ‘डिलिवरी होने वाली है।’ IDRW ने कुछ फोटो पोस्ट कीं जिनमें छह पहियों वाले 92 LPTA 244 ट्रक भारत के पश्चिमी तट पर स्थित पोर्ट पिपावाव से मोरक्को को निर्यात किए जाने के लिए तैयार दिख रहे हैं। मिलिट्री अफ्रीका वेबसाइट ने ट्रकों की विशेषताएं बताते हुए कहा कि इन्हें हथियारबंद वाहनों में बदला जा सकता है और इनका कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है।

अमेरिकी कंपनी से साइन की डील
भारतीय ट्रक मोरक्को के हथियारों की खरीद में विविधता लाने के प्रयासों का हिस्सा है जिसका उद्देश्य अत्याधुनिक उपकरणों के साथ अपनी सेना को मजबूत और उन्नत बनाना है। दिसंबर 2022 में अमेरिकी कंपनी L3Harris Technologies ने अफ्रीकी देश की F-16s मारक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ ‘स्मार्ट हथियार रिलीज सिस्टम’ देने के लिए मोरक्को के साथ 29 मिलियन डॉलर के सौदे पर मुहर लगाने की घोषणा की थी।

मोरक्को की 97 आबादी मुस्लिम
मोरक्को अमेरिका और इजरायल सहित दुनिया के कुछ सबसे मजबूत सेनाओं वाले देशों के साथ सैन्य सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। कतर में आयोजित फीफा वर्ल्ड कप में जब जीत हासिल कर मोरक्को सेमीफाइनल में पहुंचा था तब पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने इसे ‘मुस्लिम टीम’ की जीत बताया था। इमरान के अलावा एक बड़ा वर्ग मोरक्को की जीत को ‘इस्लाम की जीत’ से जोड़कर बता रहा था। दरअसल मोरक्को की 97 फीसदी से अधिक आबादी मुस्लिम है।

Latest articles

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत : CM विष्णु देव साय

रायपुर। विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार की प्राथमिकता आम जनता...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किए बांसिया में संत गोविंद गुरु की धूणी के दर्शन

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने डूंगरपुर दौरे के दौरान बांसिया स्थित...

डूंगरपुर में सीए भजनलाल शर्मा की मॉर्निंग वॉक, ग्रामीणों से संवाद और बैडमिंटन खेलकर जीता दिल

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार सुबह डूंगरपुर जिले के ऐतिहासिक गांव धम्बोला...

पंजाब के जल संकट और अधिकारों पर अमृतसर में महामंथन: रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल के साथ शाम 7 बजे बैठक करेंगे सीएम भगवंत मान

अमृतसर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान राज्य के जल...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...