25.9 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयओली का डर, नेपाली संसद में प्रचंड को 'प्रचंड' बहुमत, अब किसके...

ओली का डर, नेपाली संसद में प्रचंड को ‘प्रचंड’ बहुमत, अब किसके साथ बनाएंगे सरकार? बड़ा सवाल

Published on

काठमांडू

नेपाली संसद में प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने बहुमत साबित कर दिया है। संसद में हुए विश्वास मत में उन्हें कुल 272 वोट मिले हैं। पीपुल्स फ्रंट नेपाल और नेपाल वर्कर्स एंड पीजेंट्स पार्टी को छोड़कर सभी राजनीतिक दलों ने प्रधानमंत्री दहल के समर्थन में मतदान किया। नेपाल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब तीन सबसे बड़ी पार्टियों ने एक प्रधानमंत्री के प्रति समर्थन दिखाया है। नेपाल में अभी तक किसी प्रधानमंत्री को बहुमत परीक्षण के दौरान इतनी संख्या में वोट भी नहीं मिला है। शेर बहादुर देउबा की नेपाली कांग्रेस, केपी शर्मा ओली की नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी-यूएमएल और प्रचंड की नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी- माओवादी ने बाकी कई छोटी पार्टियों के साथ समर्थन में मतदान किया है। इससे पहले नेपाली कांग्रेस के मना करने के बाद प्रचंड ने अपने धुर विरोधी ओली की पार्टी के साथ मिलकर प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।

ओली के साथ क्यों गए थे प्रचंड
नेपाल में चुनाव परिणाम आने के बाद से ही पुष्प कमल दहल प्रचंड खुद को प्रधानमंत्री बनाने के लिए कोशिश कर रहे थे। पिछली सरकार में उन्होंने नेपाली कांग्रेस के शेर बहादुर देउबा को प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन दिया था। ऐसे में उन्होंने इस बार देउबा से मिलकर खुद के लिए समर्थन मांगा था। नेपाली कांग्रेस के ना-नुकुर और राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी की दावा पेश करने की डेडलाइन को देखते हुए प्रचंड ने ओली के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। तब ओली की पार्टी ने दावा किया था कि उनमें और ओली में आधे-आधे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री पद बांटने पर सहमति बनी है। हालांकि, पिछले चुनाव के बाद भी ओली की पार्टी ने प्रचंड के साथ यही वादा किया था।

नेपाली कांग्रेस ने क्यों किया प्रचंड का समर्थन
नेपाली कांग्रेस ने बहुमत परीक्षण से पहले प्रचंड का समर्थन कर पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को सबसे बड़ा झटका दिया है। ऐसी आशंका थी कि बहुमत परीक्षण के दौरान ओली चाल चल सकते हैं, जिससे प्रचंड प्रधानमंत्री न बन पाएं। इसके बाद ओली खुद को पीएम पद के लिए पेश करें। तब तक वह कई दूसरी छोटी पार्टियों को अपने पाले में करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन, नेपाली कांग्रेस ने ओली के प्रधानमंत्री बनने के अनुमान पर पानी फेर दिया है।

किसके साथ सरकार बनाएंगे प्रचंड
बहुमत परीक्षण के बाद प्रचंड के सामने बड़ी समस्या भी खड़ी हो गई है। देश की दो शीर्ष पार्टियों ने प्रचंड का समर्थन किया है। ऐसे में उनके पास किसी एक को साथ लेकर सरकार बनाने का दवाब है। नेपाली कांग्रेस ने पहले प्रचंड का समर्थन नहीं किया था। वहीं, ओली ने अपनी पिछली सरकार के दौरान प्रचंड को धोखा दिया था। ओली और देउबा शुरू से ही एक दूसरे के धुर विरोधी हैं। प्रचंड चाहकर भी दोनों पार्टियों को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं कर सकते हैं।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...