6.9 C
London
Friday, March 27, 2026
HomeUncategorizedविदेशों में मोदी पर जान छिड़कने वालों की देश में ऐसी बेइज्जती!...

विदेशों में मोदी पर जान छिड़कने वालों की देश में ऐसी बेइज्जती! आखिर इस अफराफतरी का गुनहगार कौन है?

Published on

इंदौर

मध्य प्रदेश के इंदौर में चल रहे 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आज आखिरी दिन है। मंगलवार को विदेश से आए हजारों प्रवासी भारतीय इंदौर से लौट जाएंगे, लेकिन इस आयोजन में एक दिन पहले जो हुआ, उसकी टीस भी अपने साथ ले जाएंगे। बार-बार के बुलावे और लाखों रुपये खर्च कर सम्मेलन में शिरकत करने आए मेहमानों को ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में अंदर तक नहीं घुसने दिया गया। नाराज मेहमानों ने अपना गुस्सा जताने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसको लेकर माफी भी मांगी, लेकिन प्रदेश की छवि पर लगे दाग को धोने के लिए यह शायद काफी नहीं है।

क्या हुआ सोमवार को
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें शामिल होने के लिए आए। प्रधानमंत्री ने सम्मेलन को संबोधित किया और विदेशी मेहमानों के लिए हाई पावर लंच भी होस्ट किया। इस दौरान करीब एक हजार लोगों को ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर के बाहर ही रोक दिया गया। उनके पास अंदर जाने के लिए वैलिड पास थी। फिर भी उन्हें एंट्री नहीं दी गई। बाहर रोके गए लोगों में मेहमानों के साथ कुछ मीडियाकर्मी भी शामिल थे।

क्यों हुई ऐसी अव्यवस्था
पहला कारण तो यही था कि जितने लोगों को पास दिए गए थे, उतनी जगह अंदर नहीं थी। बाहर से आए मेहमानों के अलावा मंत्री, अधिकारी, मीडियाकर्मी और पहुंच वाले स्थानीय लोगों को भी पास जारी किए गए थे। जो पहले आए, वे किसी तरह अंदर घुसने में सफल रहे। जब हॉल भर गया, तब बाकी लोगों को बाहर ही रोक दिया गया। दूसरा कारण यह भी था कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के चलते आयोजन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था एसपीजी ने संभाल ली थी। इसके बाद स्थानीय प्रशासन भी लाचार हो गया। बाहर मौजूद लोगों को बड़े एलईडी स्क्रीन पर कार्यक्रम देखने की सलाह दी गई, जिससे उनका गुस्सा और बढ़ गया।

मेहमानों का गुस्सा आया सामने
आयोजकों की व्यवस्था से नाराज मेहमानों ने जमकर अपनी भड़ास निकाली। कई प्रतिनिधिमंडल तो सोमवार को ही वापस चले गए। उनके गुस्से का कारण यह भी है कि वे प्रधानमंत्री मोदी को नहीं देख पाए। प्रधानमंत्री की प्रवासी भारतीयों के बीच जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वे जब भी विदेश जाते हैं, उन्हें देखने हजारों लोग जमा हो जाते हैं। मेहमानों की नाराजगी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वे इसे सीधे-सीधे शिवराज सरकार की विफलता बता रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार यदि कुछ हजार लोगों के लिए इंतजाम नहीं कर सकती, तो इतने बड़े राज्य को कैसे संभाल सकती है।

गलती किसकी
इसमें कोई संदेह नहीं कि यह आयोजकों की गलती है। इतना बड़ा आयोजन, जिसके लिए महीनों पहले से तैयारियां चल रही थीं, में ऐसी गलती की उम्मीद नहीं होती। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद तैयारियों की सुरक्षा के लिए कई मीटिंग्स ले चुके थे। जिम्मेदारों को यह पता होना चाहिए था कि आयोजन स्थल की क्षमता कितनी है। उन्हें इसे ध्यान में रखकर ही पाल जारी करना चाहिए था। यदि लोग ज्यादा थे तो इसके लिए पहले से वैकल्पिक व्यवस्था करनी थी। अधिकारियों को यह भी पता था कि एसपीजी की अपनी व्यवस्था होती है। इसके बावजूद उन्होंने कुछ नहीं किया।

काफी नहीं सीएम की माफी
प्रवासी भारतीयों की नाराजगी की खबर जब मुख्यमंत्री तक पहुंची तो उन्होंने तत्काल माफी मांगी। शिवराज ने कहा कि हॉल छोटा पड़ गया, लेकिन मेहमानों के लिए दिल में जगह की कमी नहीं है। लेकिन इससे नाराजगी कम होती नहीं दिख रही। कार्यक्रम स्थल से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को भी लोग इसको लेकर अपना गुस्सा जता रहे हैं। सम्मेलन तो आज खत्म हो जाएगा, लेकिन मध्य प्रदेश की मेहमाननवाजी पर लगे दाग को धोने में शायद वर्षों लग जाएं।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...