12.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यसमाधान नहीं टाइम पास यात्रा, एक गांव का रंग रोगन कर बता...

समाधान नहीं टाइम पास यात्रा, एक गांव का रंग रोगन कर बता रहे बिहार का विकास… संजय जायसवाल

Published on

पटना

सीएम नीतीश कुमार अपनी समाधान यात्रा पर हैं। इधर बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने नीतीश की यात्रा को लेकर सवाल उठाए हैं। संजय जायसवाल ने कहा कि सीएम ने यात्रा का नाम तो ‘समाधान यात्रा’ रख लिया है, लेकिन एक भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजना भी राज्य सरकार के उपेक्षा के कारण ठप पड़ी है। उन्होंने कहा कि सही अर्थों में बिहार सरकार ही बिहार विरोधी हो गई है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि चाचा-भतीजा की जोड़ी बिहार को फिर से लालू प्रसाद के समय वाला बनाना चाहती है। नीतीश कुमार की जो समाधान यात्रा है, वो एक ‘टाइम पास’ यात्रा है। जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने टाइम पास यात्रा के दौरान जनता को ठगने का काम कर रहे हैं।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्र समाधान यात्रा में एक प्रकार से पर्यटन करने निकले हैं। एक पर्यटक के तौर पर अधिकारियों से बात कर रहे हैं। उनके अधिकारी एक गांव का रंग रोगन कर मुख्यमंत्री को बिहार का विकास दिखा रहे हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक गांव को अधिकारी उनके आने के पहले रंगरोगन कर दे रहे हैं। सीएम भी उसी को बिहार का विकास मानकर खुश हो रहे हैं।

CTET और BTET के अभ्यर्थी तेजस्वी का पेन खोज रहे: जायसवाल
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के चुनाव के दौरान 10 लाख लोगों को कैबिनेट की पहली बैठक में नौकरी देने के वादे पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि आज (CTET) सीटीईटी और बीटीईटी (BTET) के सफल अभ्यर्थी उस पेन की खोज कर रहे है जो साइन के लिए उप मुख्यमंत्री को उपलब्ध करवा सके। डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि NDA के शासनकाल में इनको नौकरी देना तय कर लिया गया था। नौकरी देने के लिए प्रक्रिया तक शुरू हो गई थी, लेकिन अब तक इन्हे नौकरी नहीं मिली।

नालंदा से ही क्यों जुड़ते हैं प्रश्नपत्र लीक होने के तार: जायसवाल
उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक मामले में भी बिहार सरकार को घेरते हुए कहा कि क्या कारण है कि देश में कहीं भी प्रश्नपत्र लीक होने मामले की जांच होती है तो उसके तार नालंदा से जुड़ते हैं। उन्होंने कहा कि जो भी इस प्रकार की घटना होती हैं, तो उसमें नालंदा के एक खास व्यक्ति का नाम आता है। उन्होंने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि कहीं सरकार के मुखिया की ओर से इस व्यक्ति को संरक्षण तो नहीं प्राप्त है। उन्होंने कहा कि बिहार में भी प्रश्नपत्र लीक हुए, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उड़ीसा भी बिहार की तरह ही पिछड़ा राज्य की श्रेणी में आता था। लेकिन आज की तारीख में उड़ीसा में भी देश भर के बच्चे पढ़ने आने लगे हैं। जबकि बिहार के बच्चे अच्छी शिक्षा के लिए दूसरे राज्य का रुख करते हैं।

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...