19 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeभोपालजंगल में नन्हें शावकों को मुंह में दबाकर क्यों घूमती है बाघिन......

जंगल में नन्हें शावकों को मुंह में दबाकर क्यों घूमती है बाघिन… IFS अधिकारी ने बताई इसके पीछे की कहानी

Published on

भोपाल:

टाइगर स्टेट एमपी में बाघों से जुड़ी कई कहानियां हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। वायरल वीडियो में एक बाघिन अपने शावक को मुंह में पकड़कर घूम रही है। वायरल वीडियो को देखने से लग रहा है कि शावक का जन्म एक-दो दिन पहले ही हुआ है। ऐसे में आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि नाजुक शावक को बाघिन मुंह से पकड़कर क्यों घूम रही है। इस वीडियो को आईएफएस अधिकारी रमेश पांडे ने शेयर किया है। साथ ही उन्होंने इसकी वजह भी बताई है कि आखिर क्यों बाघिन अपने शावक को लेकर ऐसे घूमती है।

आईएफएस अधिकारी रमेश पांडेय ने बताया है कि बाघिन के शावक जन्म के बाद अंधे होते हैं। उन्हें कुछ नहीं दिखाई देता है। शावक जन्म के 6-12 दिन बाद ही कुछ देख पाते हैं। ये वक्त उनके लिए काफी मुश्किल भरा होता है। ऐसे में बाघिन अपने शावकों का बेहद ही सावधानी पूर्वक देखरेख करती है। साथ ही उन्हें जंगल के दूसरे जानवरों से भी सुरक्षा प्रदान करती है। शावक काफी छोटे होते हैं। ऐसे में मां के लिए उन्हें संभालना बेहद चुनौतीपूर्ण हो जाता है।

उन्होंने बताया है कि शावक कुछ हफ्ते बाद पूर्ण रूप से देखने लगते हैं। जब तक शावक नहीं देख पाते, तब तक मां बहुत सुरक्षात्मक और गुप्त होने के कारण उन्हें साथ लेकर चलती रहती हैं। तीन-चार शावकों के छोटे साइज होने से मां के लिए यह काफी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। जंगल के ट्रैप कैमरे में यह दृश्य कैद हुआ है।

बाघिन अपने बच्चों को लेकर काफी सजग होती हैं। शावक जब देखने और चलने लगते हैं, तब भी वह मां की छाया में ही रहते हैं। बाघिन ही अपने शावकों को जंगल में शिकार की ट्रेनिंग देती है। एमपी के टाइगर रिजर्व पार्कों से अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जब बाघिन अपने बच्चों को शिकार करना सिखा रही होती है। तीन-चार महीने तक शावक अपनी मां के साथ ही रहते हैं। पेंच टाइगर रिजर्व से एक वीडियो सामने आया है। इसमें कॉलर वाली बाघिन अपने चार शावकों के साथ घूम रही है।

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

इंदौर में सड़क चौड़ीकरण के लिए बुलडोजर कार्रवाई, 80 से अधिक मकान-दुकानें हटाई गईं

इंदौर। शहर के गुटकेश्वर मंदिर से सदर बाजार रोड तक सड़क चौड़ीकरण योजना के...