15.5 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसऊदी के काबा से पाकिस्तान आर्मी चीफ का ये Video क्यों हो...

सऊदी के काबा से पाकिस्तान आर्मी चीफ का ये Video क्यों हो रहा वायरल?

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल सैयद आसिम मुनीर पिछले हफ्ते सऊदी अरब के पांच दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे. इस दौरे में सऊदी अरब में पाकिस्तानी आर्मी चीफ का जमकर स्वागत हुआ. पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल मुनीर धार्मिक शहर मक्का की मस्जिद-अल-हरम जाकर काबा की जियारत (दर्शन) भी की.

पाकिस्तानी मीडिया में पाकिस्तानी आर्मी चीफ का काबा का एक वीडियो काफी चलाया जा रहा है. इसे लेकर कहा जा रहा है कि आर्मी चीफ जनरल मुनीर के लिए काबा का दरवाजा खोल दिया गया और उन्हें अंदर जाकर अल्लाह से दुआ मांगने की इजाजत मिल गई. जियो न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, सैयद आसिम मुनीर ने काबे के अंदर नमाज भी अदा की है.

जियो की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के आर्मी चीफ के लिए यह काफी बड़ी बात है, क्योंकि ऐसे शायद ही मौके आते हैं, जब किसी मेहमान के लिए काबा का दरवाजा खोला जाता हो. हालांकि, सऊदी अरब के शाही परिवार के सदस्य हर साल जरूर काबा के अंदर जाते हैं. शाही परिवार के अलावा आमतौर पर किसी भी शख्स को इसकी अनुमति नहीं दी जाती है.

पाकिस्तानी जनरल मुनीर का काबा का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वे नीचे उतरते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ब्लैक जैकेट पहनी हुई है. जनरल के साथ उनके परिवार के कुछ सदस्य भी नजर आ रहे हैं.मक्का की मस्जिद-अल-हरम में नमाज के बाद पाकिस्तान के आर्मी चीफ मस्जिद-ए-नबी में भी पहुंचे. यह मस्जिद इस्लाम के अनुसार, दूसरी सबसे पवित्र जगह है.

सऊदी यात्रा पर पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ
पाकिस्तानी सेना के पूर्व प्रमुख जनरल कमर बाजवा के रिटायर होने के बाद सैयद आसिम मुनीर को नया आर्मी चीफ नियुक्त किया गया है. जनरल मुनीर पद संभालने के बाद अपने कार्यकाल में पहली बार आधिकारिक यात्रा पर सऊदी अरब पहुंचे थे.

सऊदी पहुंचने के बाद जनरल मुनीर की सऊदी अरब के प्रधानमंत्री और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से भी मुलाकात हुई. इस दौरान जनरल मुनीर और मोहम्मद बिन सलमान ने दोनों देशों के द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत की. क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ जनरल मुनीर की फोटो भी सऊदी प्रेस एजेंसी ओर से ट्विटर पर शेयर की गई हैं.

सऊदी प्रेस एजेंसी के अनुसार, आर्मी चीफ और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने दोनों देशों के हितों वाले कई मुद्दों पर बातचीत की. इस दौरान सऊदी अरब के रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान और सऊदी अरब के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भी मौजूद रहे.

5 जनवरी को पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल मुनीर की सऊदी अरब के रक्षा मंत्री खालिद बिन सलमान से रियाद में मुलाकात हुई थी. इस दौरान सऊदी अरब के रक्षा मंत्री ने जनरल मुनीर को नया आर्मी चीफ बनने पर बधाई भी दी.

Latest articles

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...